IIT BHU के वैज्ञानिकों की अनोखी खोज, धान की भूसी से साफ होगी गंगा
AajTak
आईआईटी(बीएचयू) स्थित स्कूल ऑफ बायोकेमिकल इंजीनियरिंग के डॉ विशाल मिश्रा और उनके शोधकर्ता पीएचडी के छात्र वीर सिंह और ज्योति सिंह ने इको-फ्रेंडली अवशोषक को संश्लेषित किया है, जो अपशिष्ट पदार्थों से हेक्सावलेंट क्रोमियम जैसे विषाक्त भारी धातु आयनों को निकाल सकता है.
बढ़ते उद्योग धंधों और बेतरतीब खदानों के दोहन की वजह से गंगा में क्रोमियम की बढ़ती मात्रा चिंता का विषय है, लेकिन अब आईआईटी बीएचयू के वैज्ञानिकों ने इसका हल अपनी लैब में निकाल लिया है. IIT-BHU के बायोकेमिकल विभाग के वैज्ञानिकों ने बेकार सी लगने वाली धान की भूसी पर ऐसी आयरन की डोपिंग कर दी है, जिससे गंगा के हानिकारक क्रोमियम युक्त पानी में घुलने पर यह पदार्थ क्रोमियम के खतरनाक प्रभाव को खत्म कर दे रहा है. विश्व के लगभग सभी विकासशील देशों में जल जनित बीमारियां प्रमुख समस्या हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार हर साल 3.4 मिलियन लोग, ज्यादातर बच्चे, पानी से संबंधित बीमारियों से मर जाते हैं. डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट है कि 2.6 बिलियन से अधिक लोगों को स्वच्छ पानी तक पहुंच की कमी है, जो सालाना लगभग 2.2 मिलियन मौतों के लिए जिम्मेदार है, जिनमें से 1.4 मिलियन बच्चे हैं. पानी की गुणवत्ता में सुधार से वैश्विक जल-जनित बीमारियों को कम किया जा सकता है. इसी कड़ी में आईआईटी(बीएचयू) स्थित स्कूल ऑफ बायोकेमिकल इंजीनियरिंग के डॉ विशाल मिश्रा और उनके शोधकर्ता पीएचडी के छात्र वीर सिंह और ज्योति सिंह ने इको-फ्रेंडली अवशोषक को संश्लेषित किया है, जो अपशिष्ट पदार्थों से हेक्सावलेंट क्रोमियम जैसे विषाक्त भारी धातु आयनों को निकाल सकता है. हेक्सावैलेंट क्रोमियम मानव में कई स्वास्थ्य समस्याओं जैसे विभिन्न प्रकार के कैंसर, किडनी और यकृत की बीमारियों के लिए ज़िम्मेदार है. देश में गंगा समेत अनेक कई नदियों अपशिष्ट गिराए जाने से ये हानिकारक मेटल बहुतायत मात्रा में पाया जाता है.
रीवा से अचानक वायरल स्टार बनने पर मनीष कहते हैं कि लोग उन्हें पहचानने लगे हैं, जिससे गर्व भी होता है और जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है. उनका कहना है कि इस वीडियो ने सिर्फ उन्हें ही नहीं, बल्कि बघेली भाषा की लोकप्रियता को भी बढ़ावा दिया है.'मालिक… थोड़ा-सा ट्रक पलट गया!' से वायरल हुए मनीष पटेल की पूरी कहानी.

वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों की राय दो हिस्सों में बंटी दिखाई दी. कई यूजर्स ने एनआरआई द्वारा उठाई गई चिंताओं से पूरी तरह सहमति जताई, जबकि दूसरी तरफ कुछ लोगों का मानना था कि भारत की सामुदायिक जुड़ाव, सांस्कृतिक अपनापन और परिवार का साथ ये ऐसी चीजें हैं जिनकी भरपाई दुनिया की कोई भी सुविधा नहीं कर सकती.

Aaj 11 December 2025 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 11 दिसंबर 2025, दिन- गुरुवार, पौष मास, कृष्ण पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.56 बजे तक फिर अष्टमी तिथि , पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, चंद्रमा- सिंह में, सूर्य- वृश्चिक राशि में, अभिजित मुहूर्त- सुबह 11.54 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 13.32 बजे से दोपहर 14.50 बजे तक, दिशा शूल- दक्षिण.










