
IAS ने रिश्वत के पैसों से बनाई 169 करोड़ की संपत्ति! ED का आरोप- हर इंच अवैध निर्माण के लिए तय थी घूस की रकम
AajTak
ईडी ने वसई विरार सिटी म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के पूर्व कमिश्नर अनिल पवार पर 169 करोड़ रुपये की रिश्वत से सोना, हीरे, महंगी साड़ियां और पत्नी के नाम पर संपत्तियां खरीदने का आरोप लगाया है.
ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि IAS अधिकारी अनिल पवार ने 169 करोड़ रुपये की 'अपराध की आय' रिश्वत से अर्जित की और इसका उपयोग अपनी पत्नी के लिए सोने, हीरे, महंगी साड़ियां खरीदने और उनके नाम पर हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में इंवेस्टमेंट के लिए किया. वसई विरार सिटी म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (VVCMC) के पूर्व कमिश्नर IAS अनिल पवार को ईडी ने इस साल जुलाई में तीन अन्य लोगों के साथ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया था.
यह मामला 2009 से मुंबई के पास VVCMC क्षेत्र में सरकारी और निजी जमीन पर अवैध रूप से रेजिडेंशियल और कमर्शियल बिल्डिंग्स के निर्माण से जुड़ा है. सभी चार आरोपी वर्तमान में न्यायिक हिरासत में जेल में हैं. ईडी ने मुंबई के स्पेशल PMLA कोर्ट में इनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है, जिसका कोर्ट ने अभी संज्ञान नहीं लिया है. केंद्रीय एजेंसी ने दावा किया कि अनिल पवार 'रिश्वत वसूलने का कार्टेल' चलाते थे, इसलिए अवैध निर्माण गतिविधियों पर अपनी आंखें मूंदे रखीं.
ईडी का कहना है कि अवैध निर्माण परियोजनाओं पर 150 रुपये प्रति वर्ग फुट की निश्चित कमीशन दर तय की गई थी, जिसमें से 50 रुपये प्रति वर्ग फुट सीधे अनिल पवार को मिलता था. उन्होंने VVCMC कमिश्नर बनने के बाद शहरी क्षेत्र में 20-25 रुपये और ग्रीन जोन में 62 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से रिश्वत तय की. एजेंसी ने खुलासा किया कि इस तरह अनिल पवार ने 169 करोड़ रुपये की अपराध की आय अर्जित की. इस राशि को लॉन्डर करने के लिए उन्होंने अपने परिवार, रिश्तेदारों और बेनामीदारों के नाम पर कई संस्थाएं बनाईं.
ईडी के आरोपों के मुताबिक इस आय से IAS अनिल पवार ने पत्नी के लिए सोना, हीरे, मोती के गहने, महंगी साड़ियां, गोदाम, फार्महाउस खरीदे और हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में निवेश किया. अधिकांश अपराध की आय अनिल पवार की पत्नी, बेटियों और अन्य रिश्तेदारों के नाम पर अचल संपत्तियों में लगाई गई. जुलाई 2024 में बॉम्बे हाई कोर्ट ने वसई विरार में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और डंपिंग ग्राउंड के लिए आरक्षित जमीन पर बने 41 अवैध इमारतों को तोड़ने का आदेश दिया था.
वसई विरार सिटी म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (VVCMC) ने 20 फरवरी, 2025 तक सभी अवैध इमारतों को ध्वस्त कर दिया. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वसई-विरार में इमारतों के अवैध निर्माण से जुड़ी 71 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की हैं, जिनमें से 44 करोड़ रुपये की संपत्तियां वसई-विरार नगर निगम के पूर्व कमिश्नर अनिल पवार (आईएएस) की थीं. ईडी ने कई बिल्डरों और आर्किटेक्ट्स के बयान दर्ज किए, जिन्होंने अपनी बिल्डिंग निर्माण फाइलों को मंजूरी देने के बदले में आईएएस अनिल पवार और अन्य VVCMC अधिकारियों को रिश्वत देने की बात स्वीकार की.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







