
'I.N.D.I.A अलायंस से चिढ़ गई सरकार, इसलिए देश का नाम बदलने का फैसला किया,' पेरिस में बोले राहुल गांधी
AajTak
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी विदेश दौरे पर हैं. रविवार को उन्होंने पेरिस में भारत बनाम इंडिया विवाद, हिंदुत्व, चीन समेत अन्य मसलों पर बातचीत की और बीजेपी सरकार पर हमला बोला. राहुल ने गांधी ने कहा, मैंने गीता पढ़ी है. उपनिषद पढ़ी है और मैंने अन्य हिंदू किताबें भी पढ़ी हैं और मैं कह सकता हूं कि बीजेपी जो करती है उसमें कुछ भी हिंदुवादी नहीं है.
इंडिया बनाम भारत नाम को लेकर विवाद अभी थमा नहीं है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है. पेरिस में राहुल गांधी ने कहा, हमारा संविधान दोनों नामों का उपयोग करता है. दोनों शब्द बिल्कुल ठीक हैं. लेकिन हो सकता है कि हमारे गठबंधन के नाम से सरकार से चिढ़ गई हो. क्योंकि हमारे गठबंधन का नाम I.N.D.I.A है. इसलिए हो सकता है कि उन्होंने देश का नाम ही बदलने का फैसला कर लिया हो.
राहुल ने भारत में अल्पसंख्यकों पर हमले के सवाल पर भी बात की. उन्होंने कहा, बीजेपी और आरएसएस भारत की निचली जाति, पिछड़ी जाति और अल्पसंख्यकों की अभिव्यक्ति और भागीदारी को रोकने की कोशिश कर रही है. मैं ऐसा भारत नहीं चाहता हूं, जहां लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया जाए.
'हमारे कई देशों के साथ संबंध होने चाहिए'
जी20 शिखर सम्मेलन और चीन को लेकर राहुल गांधी ने कहा, जब आप भारत (आकार के अनुसार) जैसे देश के साथ ऐसा व्यवहार कर रहे हैं तो हमारे कई देशों के साथ संबंध होने चाहिए. हम अपने पक्ष में हैं और एक राष्ट्र के रूप में हम अपने हित में कार्य करते हैं. हम अपने हित के संबंध में वही करते हैं जो हमें सूट करता है. हमारे लिए एक पक्ष चुनना मुश्किल हो जाता है लेकिन हमारा दृढ़ विचार है कि आवाज और लोकतंत्र महत्वपूर्ण हैं.
'चीन का प्रोडक्शन अच्छा, लेकिन प्रक्रिया गलत'
उन्होंने आगे कहा, हम सभी को एक समस्या के बारे में चिंतित होना पड़ता है. उस समस्या के लिए समाधान की आवश्यकता होती है. यह भारत, यूरोप और अमेरिका के लिए एक समस्या है. यह हम सभी के लिए एक समस्या है. समस्या यह है कि आज हम एक ऐसी धरती पर रहे हैं, जहां बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन, मैन्यूफैक्चरिंग और वैल्यू एडिशन चीन में किया जा रहा है. चीन ने सफलतापूर्वक अमेरिका के खिलाफ प्रतिस्पर्धा की है और इसे हासिल किया है. वे चीजों का उत्पादन करने में अच्छे हैं. लेकिन वे इसे गैर-लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उत्पादित करते हैं. हमें उत्पादन करना है और उनके साथ प्रतिस्पर्धा करनी है लेकिन लोकतांत्रिक और राजनीतिक स्वतंत्रता देनी है.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



