
Holi 2022: होली के रंगों को छुड़ाने के लिए अपनाएं ये 5 हर्बल तरीके
AajTak
Holi 2022: होली के जिद्दी रंग छुड़ाने के लिए हर्बल तरीके अपनाएं. ये स्किन और चेहरे को बिल्कुल नुकसान नहीं पहुंचाते. और अच्छी बात ये है कि ये हर्बल तरीके घर के किचन में ही आसानी से उपलब्ध हैं.
Holi 2022: होली के रंग सबको अच्छे लगते हैं लेकिन जब अगले दिन ये रंग नहीं निकलता तो हम मुश्किल में पड़ जाते हैं. साबुन आदि से रंग हटाने से स्किन और रूखी हो जाती है. इसलिए हम आज आपको होली के जिद्दी रंगों को हटाने के लिए हर्बल तरीक बता रहे हैं. इनका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता, उलटे इनसे हमारी स्किन को फायदा होता है.
खीरा- आपको जानकर हैरानी होगी कि सलाद के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला खीरा रंगों को छुड़ाने के लिए भी इस्तेमाल होता है. रंग छुड़ाने के लिए खीरे के रस में थोड़ा सा गुलाब जल और एक चम्मच सिरका मिलाकर उसका पेस्ट तैयार कर लें. थोड़ी देर बाद चेहरे को ठंड़े पानी से धो लें. चेहरे का रंग भी छूट जाएंगे और त्वचा में निखार भी आ जाएगा.
नींबू- नींबू और बेसन का प्रयोग करके भी आप आसानी से शरीर पर लगे रंग को साफ कर सकते हैं. चेहरे से होली का रंग छुड़ाने के लिए बेसन में नींबू और दूध मिलाकर उसका पेस्ट चेहरे पर लगाएं. चेहरे पर 15-20 मिनट तक पेस्ट को लगा रहने दें. थोड़ी देर बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें.
बादाम- जौ का आटा और बादाम का तेल लोग शरीर पर लगे जिद्दी रंग को छुड़ाने के लिए इस्तेमाल करते हैं. इस तेल को त्वचा पर लगाकर होली के रंग को साफ किया जा सकता है. इसके अलावा दूध में थोड़ा सा कच्चा पपीता, मुलतानी मिट्टी और थोड़ा सा बादाम तेल अच्छी तरह मिक्स कर लें। करीब 30 मिनट बाद चेहरा पानी से धो लें.
मूली- रंग छुड़ाने के मामले में मूली का कोई जवाब नहीं है. मूली का रस निकालकर उसमें दूध, बेसन और मैदा मिलाकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से चेहरा साफ हो जाता है. चेहरा ही नहीं शरीर के किसी भी अंग पर लगे रंग को छुड़ाना हो तो भी इस पेस्ट का उपयोग किया जा सकता है.
संतरे के छिलके- चेहरे पर दाने हैं और रंग भी जम गए हैं तो संतरे के छिलके के साथ मसूर की दाल और बादाम को दूध में पीसकर उसका पेस्ट बना लें. इस उबटन को त्वचा पर लगाने के बाद धो लें. आपकी त्वचा साफ हो जाएगी और उसमें निखार भी आएगा.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










