
Holi 2022: केमिकल वाले रंग पहुंचा सकते हैं स्किन और बालों को नुकसान, होली खेलने से पहले करें ये 10 काम
AajTak
Holi 2022: होली के रंग-गुलाल में मौजूद केमिकल हमारे बाल और स्किन के लिए बेहद खतरनाक हो सकते हैं. ये हमारे बालों की जड़ों और स्किन को आसानी से डैमेज कर सकते हैं. इनसे बचने के लिए होली खेलने से पहले कुछ टिप्स अपनाने चाहिए.
रंगों का त्योहार होली का खुमार लोगों पर छा चुका है. प्यार और स्नेह का ये पर्व हिंदू धर्म में काफी लोकप्रिय है. इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाते हैं और सब मिलकर मिलकर मिठाइयां खाते हैं. लेकिन आजकल के रंगों और गुलाल में मौजूद केमिकल हमारे चेहरे और स्किन को काफी नुकसान पहुंचाते हैं. केमिकल से हमारे बालों को भी नुकसान पहुंचता है. लेकिन अगर हम होली खेलने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो केमिकल्स से होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है.
1. पूरे कपड़े पहनें- सबसे पहले तो आप आलमारी खंगालिए. ऐसे पुराने कपड़े निकाल लीजिए जिससे आपका पूरा शरीर ढक जाएगा. जितना कम रंग शरीर पर लगेगा, छुड़ाना उतना ही आसान होगा.
2. कोल्ड क्रीम या तेल- शरीर का जो हिस्सा खुला हो उस पर कोल्ड क्रीम या फिर तेल लगा लें. ऑयली स्किन पर रंग जम नहीं पाएगा और बाद में नहाते वक्त आसानी से छूट जाएगा.
3. वाटरप्रूफ सनस्क्रीन- अगर होली के दिन आप धूप में निकलने वाले हैं तो टैनिंग से बचने के लिए वाटरप्रूफ सनस्क्रीम लगा सकते हैं. सनस्क्रीम से त्वचा न केवल टैनिंग से बचेगी बल्कि रंग त्वचा की अंदरूनी परत तक नहीं घुसेगा.
4. खूब पानी पिएं- होली खेलने के दौरान पानी पीना बहुत आवश्यक है. पर्याप्त मात्रा में पानी पीने त्वचा में नमी बनी रहती है. स्किन ड्राई भी हो सकती है. ड्राई स्किन पर रंग का बुरा असर पड़ सकता है. इसलिए पानी पीते रहें.
5. ड्राई लिप्स- होली खेलते वक्त शरीर का तो ख्याल हम रख लेते हैं, लेकिन होंठ और कान को भूल जाते हैं. होठों और कानों पर लिप बाम या वैसलीन लगा लेंगे तो दोनों सुरक्षित रहेंगे और कोई नुकसान नहीं होगा.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










