
HMPV वायरस का एक और केस मिला, अब पुडुचेरी में 5 साल की बच्ची संक्रमित
AajTak
ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) वायरस का एक और केस सामने आया है. अब पुडुचेरी में 5 साल की बच्ची संक्रमित मिली है. बताया जा रहा है कि पुडुचेरी के जेआईपीएमईआर में 5 साल की एक बच्ची में बुखार, खांसी और नाक बहने के लक्षणों के बाद उसकी जांच की गई. जांच में बच्ची ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) से संक्रमित पाई गई.
ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) वायरस का एक और केस सामने आया है. अब पुडुचेरी में 5 साल की बच्ची संक्रमित मिली है. बताया जा रहा है कि पुडुचेरी के जेआईपीएमईआर में 5 साल की एक बच्ची में बुखार, खांसी और नाक बहने के लक्षणों के बाद उसकी जांच की गई.
जांच में बच्ची ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) से संक्रमित पाई गई. डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची ठीक हो रही है और अस्पताल में उसकी बारीकी से निगरानी की जा रही है. अस्पताल ने पुष्टि की है कि बच्ची और उसके आसपास के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी एहतियाती बरते जा रहे हैं.
वायरस की जद में कई देश
बता दें कि भारत में धीरे-धीरे HMPV वायरस के मामले बढ़ रहे हैं. पुडुचेरी में मिले केस से पहले 10 जनवरी तक देश में इस वायरस के 12 मामले सामने आए थे. चीन से शुरू हुए इस वायरस की जद में अब आसपास के कई देश भी आ गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन दावे कर रहा है कि इस समय अस्पतालों में जो मरीज भर्ती हैं, वे सामान्य फ्लू से जूझ रहे हैं. सामान्य फ्लू और एचएमपीवी के लक्षण लगभग एक जैसे ही होते हैं. ऐसे में चीन को लेकर भ्रम भी फैलाया जा रहा है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












