
HMPV को लेकर भयानक अलर्ट, मिल गए अब इतने केस
AajTak
भारत में धीरे-धीरे HMPV वायरस के मामले बढ़ रहे हैं. देश में अब तक इस वायरस के 12 मामले सामने आए हैं. चीन से शुरू हुए इस वायरस की जद में अब आसपास के कई देश भी आ गए हैं. ऐसे में इस वायरस का चीन में क्या असर हैं इस पर गौर करने की जरूरत है. कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि चीन दावे कर रहा है कि इस समय अस्पतालों में जो मरीज भर्ती हैं, वे सामान्य फ्लू से जूझ रहे हैं. सामान्य फ्लू और एचएमपीवी के लक्षण लगभग एक जैसे ही होते हैं. ऐसे में चीन को लेकर भ्रम भी फैलाया जा रहा है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












