
Hindu Temple Vandalised in Pakistan: पाक में हिंदू आस्था से कितनी नफरत? कराची में तोड़ी गई भगवान की मूर्तियां
AajTak
इन दिनों पाकिस्तान की दौहरी राजनीति देखने को मिल रही है. एक तरफ वो मुस्लिमों पर हो अत्याचारों पर सहानुभुति दिखा रहा है तो दूसरी ओर हिंदूओं पर लगातार अत्याचार कर रहा है. पाकिस्तान में हिंदूओं और मंदिरों पर हमले लगातार जारी है. भारत को धर्म पर पाठ पढ़ाने की गुस्ताखी करने वाले पाकिसतान में ना हिंदू सुरक्षित हैं और ना उनके मंदिर और धार्मिक जगह. कराची के कोरंगी इलाके में माता मंदिर में लोगों ने तोड़फोड़ की और हर तरफ बर्बादी के निशान छोड़ गए. यहां तक कि मंदिर से पैसे तक ले भागे और पूरे हमले के दौरान ना पुलिस मौजूद थी और ना कोई सुरक्षा. देखें वीडियो.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












