
Health Tips: सर्दी के मौसम में बहुत कोशिश के बाद भी हाथ-पैर रहते हैं ठंडे? इन बीमारियों का हो सकता है संकेत
ABP News
Health Tips: डायबिटीज के मरीजों के सर्दी में अक्सर हाथ-पैर ठंडे ही रहते है. इस बीमारी में ब्लड शुगर लेवल बढ़ा रहता है. ऐसे में मरीज को बार-बार पेशाब आता है.
Winter Health Care Tips: ठंड का मौसम (Winter Season) शुरू हो चुका है. ऐसे में कई लोगों के हाथ-पैर लाख कोशिशों के बावजूद भी ठंडे ही रहते हैं. ऐसे में लोग गर्म कपड़े पहनते हैं और आग के पास हाथ-पैर सेकते हैं. इतना सब कुछ करने के बाद भी हाथ-पैर गर्म नहीं होते है. तो यह किसी बीमारी का संकेत हो सकता है. ज्यादातर लोग इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन, यह बिल्कुल भी सही नहीं है. यह छोटी-छोटी दिखने वाले लक्षण बड़ी बीमारी (Diseases) के संकेत हो सकते हैं. तो चलिए आज हम आपको कुछ बीमारियों के बारे में बताने वाले हैं तो हर समय हाथ-पैर ठंडे ही रहते हैं.
डायबिटीज का हो सकता है संकेतडायबिटीज के मरीजों का ठंड में अक्सर हाथ-पैर ठंडे ही रहते है. इस बीमारी में ब्लड शुगर लेवल बढ़ा ही रहता है. ऐसे में मरीज को बार-बार पेशाब आता है. इसके साथ-साथ ही ऐसे मरीजों के चोट का घाव भी जल्दी नहीं भरता है. अगर हर समय आपके पैर भी सर्दियों में ठंडे रहते हैं तो ब्लड शुगर लेवल की जांच जरूर कराएं.

'थप्पड़' मारते ही कैसे काम करने लगता है टीवी का रिमोट? ज्यादातर लोगों को नहीं है असली वजह की जानकारी
TV Remote Hack: ऐसा क्यों होता है कि टीवी के रिमोट को 'थप्पड़' मारने पर वह काम करने लगता है? कम ही लोगों को इसका कारण पता है.












