
Haryana CM on DSP Murder: खनन माफियाओं ने ली DSP की जान, देखें क्या बोले हरियाणा के सीएम
AajTak
हरियाणा के नूह में खनन माफियाओं ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गए डीएसपी की जान ले ली है. जानकारी के मुताबिक, डीएसपी सुरेंद्र सिंह अवैध खनन की शिकायत पर उन्हें रोकने के लिए पहुंचे थे, जैसे ही उन्होंने पत्थर लदे डंपर को रोकने की कोशिश की, माफियाओं ने उन्हें डंपर से कुचल दिया. मौके पर ही सुरेंद्र सिंह बिश्नोई की मौत हो गई. इस वारदात की खबर लगते ही नूह एसपी और आईजी मौके पर पहुंचे. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस वारदात पर कहा कि डीएसपी सुरेंद्र सिंह को शहीद का दर्जा देंगे और उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी, साथ ही उन्होंने मुआवजे का ऐलान भी किया. देखें आगे क्या बोले हरियाणा के सीएम.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












