
Harry Potter Return to Hogwarts: सामने आया डेनियल-एमा का फर्स्ट लुक, हॉगवर्ट्स में कर रहे वापसी
AajTak
लंबे इंतजार और फैंस की दुआओं के बाद हैरी पॉटर स्टार्स एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. HBO और हैरी पॉटर फिल्म फ्रैंचाइजी के मेकर्स ने कुछ समय पहले Harry Potter Return to Hogwarts नाम के शो का ऐलान किया था. इस शो को हैरी पॉटर फिल्मों की 20वीं सालगिरह के जश्न में बनाया गया है. इसके जरिए फ्रैंचाइजी से जुड़े कई सितारे हॉगवर्ट्स वापसी करने जा रहे हैं.
हैरी पॉटर फिल्म फ्रैंचाइजी को खत्म हुए 10 साल हो गए हैं. लेकिन हैरी पॉटर के फैंस का उत्साह आज भी बना हुआ है. फैंस आज भी हैरी और उसके दोस्तों और हॉगवर्ट्स से बेहद प्यार करते हैं. हममें से कुछ ऐसे भी हैं जो अपने हॉगवर्ट्स लेटर का इंतजार आज भी कर रहे हैं. ऐसे में हैरी पॉटर स्टार्स डेनियल रैडक्लिफ, एमा वॉटसन और रुपर्ट ग्रिंट का साथ आना कोई छोटी या आम बात तो बिलकुल नहीं है.

सुनीता आहूजा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. सुनीता बीते लंबे समय से पति गोविंदा को लेकर कई खुलासे कर रही हैं अब उन्होंने एक्टर के अफेयर का हिंट दिया. सुनीता ने ये भी कहा कि गोविंदा के अफेयर की खबरों ने उन्हें और उनके बच्चों को काफी डिस्टर्ब किया है. 63 की उम्र में वो गोविंदा से इन सब चीजों की उम्मीद नहीं करती हैं.












