
Happy Navratri Wishes 2024: शेर पर सवार होकर आईं मां अंबे... इन खास मैसेज से दें नवरात्रि की शुभकामनाएं
AajTak
Chaitra Navratri Wishes 2024 in Hindi: चैत्र नवरात्रि के मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देने के साथ माता रानी के ये शुभ संदेश भेज सकते हैं.
Happy Navratri Wishes: देशभर में नवरात्रि का त्योहार बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है. नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की उपासना की जाती है. मां दुर्गा के भक्त माता रानी को प्रसन्न करने के लिए विधि-विधान के साथ व्रत रखते हैं. चैत्र नवरात्रि की शुरुआत चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से मां शैलपुत्री की अराधना और कलश स्थापना से होती है. इस बार चैत्र नवरात्रि आज यानी 9 अप्रैल, 2024 से शुरू हो रहे हैं. इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देने के साथ माता रानी के ये शुभ संदेश भेज सकते हैं.
> नव कल्पना नव ज्योत्सना नव शक्ति नव अराधना नवरात्रि के पावन पर्व पर पूरी हो आपकी हर मनोकामना!
> शेर पर सवार होकर आईं मां अंबे सभी के लिए लाईं खुशियों का वरदान घर-घर में विराजी अंबे मां, सबकी जगदंबे मां. चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं !
> हो जाओ तैयार, मां अम्बे आने वाली है, सजा लो दरबार मां अम्बे आने वाली हैं, तन, मन और जीवन हो जाएगा पावन, मां के कदमों की आहट से गूंज उठेगा आंगननवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










