
Happy Lohri 2025 Wishes: 'पंजाब दा भंगड़ा ते मक्खन मलाई...लो आ गई लोहड़ी', दोस्तों को भेजें ये संदेश
AajTak
Lohri Wishes 2025 in Hindi: लोहड़ी के पर्व का लोग बेसब्री से इंतज़ार करते हैं, क्योंकि ये खुशियों और जश्न की अनोखी परिभाषा को गढ़ने वाला अनोखा त्योहार है और एकता, खुशहाली और भाईचारे का प्रतीक है. आप मैसेज के जरिए लोहड़ी की बधाइयां और शुभकामनायें दे सकते हैं.
Lohri Festival Wishes 2025: आज लोहड़ी का त्योहार है. लोहड़ी पर्व उत्तर भारत, खासतौर पर पंजाब और हरियाणा के क्षेत्र में धूम-धाम से मनाया जाता है. यह पर्व मकर संक्रांति के एक दिन पहले और पौष माह की आखिरी रात को मनाया जाता है.
इसके अगले दिन माघ माह की शुरुआत को माघी के नाम से मनाया जाता है. कहा जाता है कि यह त्योहार शीत ऋतु की समाप्ति और वसंत के आगमन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. लोहड़ी शब्द तिल तथा रोड़ी शब्दों के मेल से बना है और इसे तिलोड़ी, लोही या लोई भी कहा जाता है क्योंकि इस दिन तिल की रेवड़ी और गुड़ की रोड़ी को आपस में बांटने और खाने की परंपरा है. तो ऐसे में आप मैसेज के जरिए से एक-दूसरे को लोहड़ी के त्यौहार की बधाई SMS, Messages, Whatsapp के जरिए दे सकते हैं.
- लोहड़ी की आग में दहन हो सारे गम खुशियां आएं आप के जीवन में हरदम Happy Lohri 2025
- इसलिए हर गम सहते हैं कोई हम से पहले न कह दे आपको इसलिए एक दिन पहले ही आपको हैप्पी लोहड़ी कहते हैं. Happy Lohri 2025
- लोहड़ी की आग दुखों का कर दे विनाश और उसकी रोशनी भरे जीवन में खुशियों का प्रकाश लोहड़ी की शुभकामनाएं.
- लोहड़ी का प्रकाश, आपकी जिंदगी को प्रकाशमय कर दे, जैसे-जैसे लोहड़ी की आग तेज हो, वैसे-वैसे ही हमारे दुखों का अंत हो हैप्पी लोहड़ी 2025

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












