
HAL, IRCTC, कोल इंडिया समेत ये 60 शेयर... अगले हफ्ते बांटेंगे डिविडेंड
AajTak
अगले हफ्ते 60 से ज्यादा कंपनियां एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड होने वाली हैं, जो 16 से लेकर 20 फरवरी तक जारी होंगे. इन कंपनियों में एचएएल से लेकर आईआरसीटीसी और ओएनजीसी शामिल हैं.
शेयर बाजार में अगले हफ्ते कई कंपनियां डिविडेंड बांटने जा रही हैं. 16 फरवरी से 20 फरवरी के बीच 60 से अधिक कंपनियों के डिविडेंड जारी होंगे. इस लिस्ट में हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स (HAL), कोल इंडिया, भारत फोर्ज और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC ) जैसी कंपनियां शामिल हैं.
16 फरवरी को कौन-कौन सी कंपनियां देंगी डिविडेंड सप्ताह की शुरुआत स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज के एक्स-डिविडेंड से होगा. यह कंपनी हर शेयर पर 10 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देगी. कंपनी ने इसके लिए 16 फरवरी को रिकॉर्ड डेट है. एस्कॉर्ट्स कुबोटा इस दिन हर शेयर पर 18 रुपये डिविडेंड देगा.
टोरेंट पावर 15 रुपये का डिविडेंड बांटेगी. अन्य प्रमुख कंपनियों में यूनिपार्ट्स इंडिया (7 रुपये), IIFL कैपिटल सर्विसेज (3 रुपये), किर्लोस्कर फेरस इंडस्ट्रीज (3 रुपये) और केवल किरण क्लोथिंग (2 रुपये) शामिल हैं. सैवेन टेक्नोलॉजीज और आरती फार्मालैब्स (1.50 रुपये) का डिविडेंड देंगे.
17 फरवरी को कौन सी कंपनी देगी डिविडेंड इस दिन मैजेस्टिक ऑटो हर शेयर पर 35 रुपये, शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (3.50 रुपये), आईआरकॉन इंटरनेशनल (1.20 रुपये), इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट इंडिया (2.50 रुपये), आईओएल केमिकल्स एंड फार्मास्यूटिकल्स (1 रुपये), वाइब्रेंट ग्लोबल कैपिटल (0.65 रुपये), मिसेज बेक्टर्स फूड स्पेशियलिटीज (0.60 रुपये) और हिकल (0.20 रुपये) जैसी कंपनियां डिविडेंड बांटेंगी.
18 फरवरी को डिविडेंड इस दिन कोल इंडिया (5.50 रुपये प्रति शेयर), हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) 35 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड देगी. ऑयल इंडिया के शेयर 7 रुपये प्रति शेयर, ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) के शेयर अपने अंतरिम लाभांश के लिए पूर्व-लाभांश पर कारोबार करेंगे.
बुधवार को एक्स-डेट होने वाले अन्य शेयरों में टोरेंट फार्मास्युटिकल्स (29 रुपये), एमएसटीसी (7.60 रुपये), होंडा इंडिया पावर प्रोडक्ट्स (3.50 रुपये), इंद्रप्रस्थ गैस (3.25 रुपये), गुड लक इंडिया लिमिटेड (3 रुपये), सीएमएस इंफो सिस्टम्स लिमिटेड (2.75 रुपये), भारत फोर्ज (2 रुपये), प्रेमको ग्लोबल लिमिटेड (2 रुपये), नैटको फार्मा (1.50 रुपये) और आशियाना हाउसिंग (1 रुपये) शामिल हैं.













