
Hafiz Saeed Aide Abu Qatal: हमलावर आए और ताबड़तोड़ बरसा दीं 20 गोलियां, देखती रह गई PAK आर्मी... ऐसे घेरकर मारा गया आतंकी अबु कताल
AajTak
यह घटना झेलम इलाके में दीना पंजाब यूनिवर्सिटी के पास की है. आतंकी कताल का काफिला जीनत होटल के पास से गुजर रहा था कि तभी अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.
भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी अबु कताल की शनिवार रात पाकिस्तान में ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई. इस हमले में कताल और उसका एक सुरक्षागार्ड मारा गया जबकि एक सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हुआ है.
यह घटना झेलम इलाके में दीना पंजाब यूनिवर्सिटी के पास की है. आतंकी कताल का काफिला जीनत होटल के पास से गुजर रहा था कि तभी अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.
सूत्रों के मुताबिक, वह शनिवार रात अपना सुरक्षाकर्मियों के साथ झेलम इलाके में जा रहा था. इस दौरान लश्कर के आतंकियों और सादी वर्दी में पाकिस्तानी सेना के सैनिकों ने उसे भारी सुरक्षा दी हुई थी. लेकिन घात लगाकर बैठे अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया.
आज तक के पास जिया उर रहमान उर्फ अबु कताल का एक्सक्लूसिव डोजियर है. इस डोजियर से पता चलता है कि अबु कताल का असली नाम जिया उर रहमान उर्फ नदीम उर्फ अबु कताल उर्फ कताल सिंधी और उर्फ अब्दुल वाहिद था. वह एनआईए का मोस्ट वांटेड आतंकी था, जो कश्मीर में कई आतंकी हमलों में शामिल था. वह 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टमाइंड हाफिज सईद का बेहद करीबी था.
वह लश्कर-ए-तैयबा का मेन हैंडलर था जो पुंछ-राजौरी इलाके में आतंकी हमलों की साजिश रचता था. अबु कताल के करीबी सहयोगी रियाज अहमद और हांजला अदनान की 2023 में अलग-अलग घटनाओं में पाकिस्तान में मौत हो गई थी. अबु कताल ने पहली बार 2000 में जम्मू में घुसपैठ की थी. वह बड़े पैमाने पर संगठन में भर्ती करता था.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










