
Gujarat Phase 1st Voting: गुजरात में पहले चरण की 89 सीटों पर आज वोटिंग, इन दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला
AajTak
गुजरात विधानसभा चुनाव में पहले चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. इनमें AAP के सीएम फेस ईसूदान गढ़वी द्वारका जिले की खंभालिया सीट से चुनावी मैदान में हैं. AAP के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया सूरत के कटारगाम से उम्मीदवार हैं. जामनगर (उत्तर) से क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा, सूरत की अन्य सीटों से गृह मंत्री हर्ष सांघवी का नाम शामिल है.
गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज (गुरुवार) सौराष्ट्र-कच्छ और राज्य के दक्षिणी हिस्सों के 19 जिलों में मतदान होने जा रहा है. कुल 89 सीटों पर वोटिंग होगी. 14,382 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा और 788 उम्मीदवारों किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी. पहले चरण में जिन 89 सीटों पर मतदान होने जा रहा है, वहां 2017 के चुनाव में बीजेपी ने 48 पर जीत हासिल की थी. कांग्रेस ने 40 सीटें जीती थीं, जबकि एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार का कब्जा था. राज्य में 27 साल से बीजेपी की सरकार है. पहले चरण के चुनाव का प्रचार मंगलवार शाम 5 बजे थम गया था.
पहले चरण में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के अलावा 36 अन्य राजनीतिक दलों ने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं. इनमें बहुजन समाज पार्टी (BSP), समाजवादी पार्टी (SP), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्सवादी (CPI-M) और भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP) शामिल हैं. सभी 89 सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस चुनाव लड़ रही हैं. जबकि AAP के 88 सीटों पर उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. सूरत पूर्व सीट से AAP के प्रत्याशी ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी. अन्य पार्टियों में बसपा ने 57, बीटीपी ने 14 और माकपा ने चार उम्मीदवार उतारे हैं.
पहले चरण में 339 निर्दलीय भी मैदान में हैं. कुल 788 उम्मीदवारों में से 70 महिलाएं हैं, जिनमें भाजपा की 9, कांग्रेस की 6 और AAP की 5 उम्मीदवार शामिल हैं. मोरबी में दो बैलेट यूनिट में 17 प्रत्याशी हैं. सूरत के लिंबायत में 44 प्रत्याशी होने से 3 बैलेट यूनिट हैं. वोटिंग के लिए उद्योगों और कंपनियों में काम करने वाले लोगों को एक दिन का वैतनिक अवकाश दिया गया है.
पहले चरण में इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी
AAP के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार ईसूदान गढ़वी सौराष्ट्र क्षेत्र के द्वारका जिले की खंभालिया सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. AAP के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया सूरत के कटारगाम से मैदान में हैं. अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में जामनगर (उत्तर) से क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा, सूरत की अन्य सीटों से गृह मंत्री हर्ष सांघवी, पूर्णेश मोदी और भावनगर (ग्रामीण) से पांच बार के विधायक पुरुषोत्तम सोलंकी का नाम शामिल है. गुजरात AAP के महासचिव मनोज सोरठिया करंज से, पाटीदार समाज के नेता अल्पेश कथीरिया सूरत के वराछा रोड से उम्मीदवार हैं. सौराष्ट्र इलाके में ललित कगथारा, ललित वसोया, रुत्विक मकवाना और मोहम्मद जावेद पीरजादा जैसे सिटिंग कांग्रेसी विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. सात बार के विधायक और दिग्गज आदिवासी नेता छोटू वसावा भरूच के झगड़िया से चुनाव लड़ रहे हैं.
सौराष्ट्र और कच्छ में कांग्रेस के सामने खुद को दोहराने की चुनौती

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




