
‘Gucci बैग-घड़ियों को एंजॉय करो’, Sukesh Chandrasekhar से कीमती गिफ्ट्स लेने पर उर्फी जावेद ने चाहत खन्ना पर कसा तंज, बोलीं- खुद को शर्मिंदा मत करो
AajTak
खबरें सामने आई हैं कि चाहत खन्ना ने ठग सुकेश के साथ दिल्ली के तिहाड़ जेल में मुलाकात की थी. सुकेश ने चाहत को लग्जरी बैग और घड़ियां गिफ्ट में दी थीं. ये खबर सामने आने के बाद उर्फी ने चाहत पर निशाना साधा था, जिसके जवाब में चाहत ने भी उर्फी को दीदी बोलकर जवाब दिया और इस तरह से दोनों एक्ट्रेस के बीच फिर से कैटफाइट शुरू हो गई.
Urfi Javed- Chahatt Khanna: महाठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही के अलावा कई एक्ट्रेसेस का नाम सामने आया है. इनमें से एक टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना भी हैं. जानकारी के मुताबिक, चाहत समेत चार एक्ट्रेसेस ने तिहाड़ जेल में सुकेश से मुलाकात की थी. सुकेश चंद्रशेखर संग कॉन्ट्रोवर्सी में फंसने के बाद से उर्फी जावेद ने एक बार फिर से चाहत खन्ना पर तंज कसा है.
उर्फी ने चाहत पर किया पलटवार
खबरें सामने आई हैं कि चाहत खन्ना ने दो और लोगों के साथ मिलकर सुकेश के साथ दिल्ली के तिहाड़ जेल में मुलाकात की थी. सुकेश ने चाहत को लग्जरी बैग और घड़ियां गिफ्ट में दी थीं. ये खबर सामने आने के बाद उर्फी ने चाहत पर निशाना साधा था, जिसके जवाब में चाहत ने भी उर्फी को दीदी बोलकर जवाब दिया और इस तरह से दोनों एक्ट्रेस के बीच फिर से कैटफाइट शुरू हो गई.
उर्फी ने अब इंस्टाग्राम पर स्टोरीज पोस्ट की हैं, जिसमें उन्होंने चाहत खन्ना पर जबरदस्त अंदाज में पलटवार किया है. दरअसल, उर्फी के तंज के बाद एक्ट्रेस को ट्रोल करते हुए चाहत ने कहा क्या हुआ दीदी? आपने तो सॉरी बोला था, अब फिर से सॉरी बोलने का इरादा है क्या? बस कर पगली अब बार-बार सॉरी बोलकर रुलाएगी क्या?
इसके जवाब में अब एक बार फिर उर्फी ने लिखा- मैंने सॉरी तुम्हारे डाइवोर्स के बारे में बात करने को लेकर बोला था. एक रेंडम इंसान से जेल में जाकर पैसे और गिफ्ट्स लेने के लिए मैं तुम्हें सॉरी क्यों बोलूंगी. खुद को शर्मिंदा करना बंद करो.
उर्फी ने आगे लिखा- तुमने मेरे कपड़ों पर कमेंट किया था, जबकि तुम खुद पैसे लेने के लिए एक रेंडम इंसान से जेल में जाकर मिलती हो. हनी, कोई कॉम्पीटीशन ही नहीं है.

धुरंधर 2 ने सिर्फ आदित्य धर के नाम का भौकाल ही नहीं बनाया, उन्हें इंडस्ट्री का टॉप डायरेक्टर भी बना दिया है. अभी तक बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के सबसे कामयाब डायरेक्टर रोहित शेट्टी थे. लेकिन आदित्य अब उन्हें ओवरटेक करने जा रहे हैं. इस रास्ते पर वो पहले ही सिद्धार्थ आनंद और राजकुमार हिरानी से आगे निकल चुके हैं.

महाकुंभ वायरल गर्ल और एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी शादी के बाद बड़े विवाद में फंस गई हैं. फरमान खान से शादी को लेकर जहां उनके रिश्ते को लव जिहाद बताया जा रहा है, वहीं डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों ने मामला और गरमा दिया है. अब सनोज मिश्रा ने इन आरोपों पर पलटवार किया है, जबकि मोनालिसा के परिवार ने भी उनके दावों को झूठा बताया है.











