
GT Vs LSG IPL 2022: गुजरात बनी प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम, लखनऊ को 82 रनों पर ऑलआउट कर रौंदा
AajTak
गुजरात टाइटन्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़े अंतर से हराकर प्लेऑफ में जगह बना ली है. हार्दिक पंड्या की कप्तानी में गुजरात ने अपने खेल से हर किसी को हैरान किया है.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मंगलवार को हुए मुकाबले में गुजरात टाइटन्स (GT) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को बुरी तरह रौंद दिया. इस बड़ी जीत के साथ गुजरात की टीम आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. अपने पहले ही सीजन में गुजरात टाइटन्स ने कमाल किया और इतिहास रच दिया. गुजरात टाइटन्स ने पहले बैटिंग करते हुए सिर्फ 144 का स्कोर बनाया था, जो बड़ा स्कोर नहीं माना जा रहा था. लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इस लक्ष्य को भी हासिल नहीं कर पाई और बल्लेबाजी ने पूरी तरह से घुटने टेक दिए. लखनऊ सुपर जायंट्स सिर्फ 82 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई और गुजरात ने 62 रनों से इस मैच को जीत लिया.
क्लिक करें: ‘टेल्स बोला ना...’, टॉस पर हुआ कन्फ्यूजन, देखें राहुल-हार्दिक का बैंटर
समझें प्लेऑफ का पूरा गणित
गुजरात टाइटन्स ने अभी तक आईपीएल में 12 मैच खेले हैं, इनमें 9 मैच में जीत हुई और 3 मैच में हार हुई है. 18 प्वाइंट के साथ गुजरात टाइटन्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया है. अब सिर्फ तीन टीमों के लिए जगह बची है.
इन तीन जगहों के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स सबसे बड़ी उम्मीदवार है. लखनऊ के 16 प्वाइंट हैं, उसके दो मैच बाकी हैं. ऐसे में एक जीत के साथ लखनऊ की जगह भी पक्की हो जाएगी. लखनऊ के अलावा बेंगलुरु, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, चेन्नई और कोलकाता भी प्लेऑफ में पहुंचने की रेस में बने हुए हैं.
गुजरात और लखनऊ के बीच मैच का पूरा हाल इस मैच में हार्दिक पंड्या ने टॉस जीता था और पहले बैटिंग का फैसला लिया था. टीम को साहा के रूप में शुरुआती झटका लगा था, लेकिन शुभमन गिल ने एक तरफ से मोर्चा संभाले रखा. शुभमन गिल ने 63 रनों की पारी खेली और वह पूरे 20 ओवर तक क्रीज़ पर टिके रहे. पिच पर बॉल थोड़ा रुककर आ रही थी, ऐसे में बैटिंग आसान नहीं थी. यही कारण रहा कि गुजरात का कोई बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना पाया. शुभमन गिल के बाद डेविड मिलर 26 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




