
Ground Report: हाइफा पर लगातार रॉकेट बरसा रहा हिज्बुल्लाह, इजरायल ऐसे करता है अपनी सुरक्षा
AajTak
इजरायल और लेबनान में जंग जारी है. दोनों एक दूसरे पर लगातार ताबड़तोड़ हमलावर कर रहे हैं. एक तरफ इजरायल की ओर से लेबनान पर बारूदों की बारिश की जा रही है. लेकिन दूसरी ओर हिज्बुल्लाह भी थम नहीं रहा है. मंगलवार देर रात भी हिज्बुल्लाह ने उत्तरी इजरायल के हाइफा इलाके में एक साथ दर्जनों रॉकेट दागे.
इजरायल और लेबनान में जंग जारी है. दोनों एक दूसरे पर लगातार ताबड़तोड़ हमलावर कर रहे हैं. एक तरफ इजरायल की ओर से लेबनान पर बारूदों की बारिश की जा रही है. लेकिन दूसरी ओर हिज्बुल्लाह भी थम नहीं रहा है. मंगलवार देर रात भी हिज्बुल्लाह ने उत्तरी इजरायल के हाइफा इलाके में एक साथ दर्जनों रॉकेट दागे. वॉर जोन में मौजूद हमारे संवाददाता गौरव सावंत ने हिज्बुल्लाह के इन हमलों को कैमरे में कैद किया और ये भी दिखाया कि कैसे इजरायल के लोग इन हमलों से अपनी जान बचाते हैं.
सायरन बजते ही बंकर में भागते हैं लोग
गौरव सांवत भी उस वक्त कई लोगों के साथ सड़क पर मौजूद थे जब उन्हें सायरन की आवाज सुनाई दी. सायरन बजते ही लोग सुरक्षित बंकर की तरफ भागे. वहां लोग पहुंचे तो लोगों ने राहत की सांस ली. इन बंकरों में पहुंचकर सुरक्षित महसूस किया जा सकता है. वीडियो में भी साफ देखा जा सकता है कि कैसे इजरायल के आयरन डोम हवा में ही हिजबुल्लाह के रॉकेट को मार गिरा रहे थे.
हाइफा के कंट्रोल रूम में पहुंचा आजतक
इजरायल के हाइफा शहर में जमीन के तीन तल नीचे बने अंडरग्राउंड कमांड और कंट्रोल सेंटर से प्रशासन शहर की सुरक्षा पर नजर रखे हुए है. रॉकेट हमलों के बीच मेयर योना योहव ने आजतक को बताया कि हाइफा पूरी तरह सुरक्षित है. यह सेंटर 24/7 आपातकालीन कॉल्स और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करता है.
यह भी पढ़ें: बिल में से खोज-खोजकर मार रहा इजरायल... हिज्बुल्लाह-हमास के 230 ठिकाने हैवी बमबारी से उड़ाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








