
Govt Scheme: 25 साल तक फ्री बिजली, खूब चलाएं टीवी, फ्रीज, पंखे... इस सरकारी स्कीम का ऐसे उठाएं फायदा!
AajTak
सरकार सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए रूफटॉप सोलर स्कीम के तहत सब्सिडी प्रदान कर रही है. आप आसानी से अप्लाई कर इसका लाभ उठा सकते हैं. एक बार अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर आप लंबे समय के लिए बिजली बिल से छुटकारा पा सकते हैं.
महंगाई (Inflation) ने लोगों का बजट बिगाड़ रखा है. रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं. इसके चलते आम लोगों के लिए बचत करना मुश्किल होता जा रहा है. लेकिन आप चाहें, तो एक तरीका अपनाकर अपने खर्च को कम कर सकते हैं. हालांकि, इसके लिए आपको एक बार थोड़ी बड़ी राशि खर्च करनी होगी. साथ ही इस काम में सरकार की ओर से भी आपको मदद मिल जाएगी. बस आपको अपने घर की छत पर सोलर पैनल (Solar Panel) लगवाने का काम करना है. सोलर प्लेट लगवाकर आप महंगी बिजली (Electricty Bill) से आजादी पा सकते हैं.
सरकार दे रही है सब्सिडी
आप अपने घर की छत पर आसानी से सोलर पैनल (Solar Panel) लगवाकर अपनी जरूरत भर की बिजली पैदा कर सकते हैं. सरकार भी इस काम में आपकी मदद करने के लिए तैयार है. सरकार सोलर एनर्जी को प्रोत्साहित कर रही है और इसके लिए सब्सिडी भी दी जा रही है. अगर आप अपने घर की छत पर सोलर प्लेट लगवाना चाहते हैं, तो आपको सब्सिडी मिल जाएगी. लेकिन सबसे पहले इस बात का आंकलन करना होगा कि आपको कितनी बिजली की जरूरत है. इससे आप को मालूम हो जाएगा कि कितनी कैपेसिटी वाला सोलर पैनल आपको लगवाना है.
अपनी जरूरत का करें आंकलन
अगर आपके घर में 2-3 पंखे, एक फ्रिज, 6-8 LED लाइटें, एक पानी का मोटर और टीवी जैसी चीजें बिजली से चलने वाली हैं. फिर आपको प्रतिदन 6-8 यूनिट बिजली की जरूरत पड़ेगी. इसके लिए आपको 2 किलोवाट के सोलर पैनल की जरूरत पड़ेगी. मोनोपर्क बाइफीशियल सोलर पैनल इस वक्त नए टेक्नोलॉजी के सोलर पैनल हैं. इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ से पावर जेनरेट होता है. इसलिए चार सोलर पैनल 2 किलोवाट के लिए काफी होंगे.
कितनी मिलती है सब्सिडी?

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












