
Gold Rate Today: हर दिन सोना हो रहा है सस्ता, आज भी भारी गिरावट, जानिए शाम 5 बजे का भाव
AajTak
Gold Rate Updates: सोमवार को सोना ₹1426 घटकर भाव ₹95718 हो गया. इस गिरावट ने बाजार में हलचल मचा दी है, खासकर उन लोगों में जो शादी के सीजन और निवेश के लिए सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं.
सोमवार को सोने (Gold) की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. वैसे भी सोने की कीमतों में पिछले एक साल में ताबड़तोड़ तेजी देखी गई. हालांकि ग्राहक भी चाहते हैं कि सोने की कीमतों में गिरावट हो, ताकि उन्हें थोड़ी राहत मिल सके.
दरअसल, भारत के सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई. शुक्रवार के मुकाबले सोने की कीमतों में 1400 रुपये से ज्यादा कमी आई है. IBJA के मुताबिक 6 जून को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹97,145 प्रति 10 ग्राम थी, जो सोमवार की सुबह 1426 रुपये घटकर भाव ₹95718 हो गया, जबकि शाम 5 बजे भी इसी के आसपास भाव बना हुआ है. इस गिरावट ने बाजार में हलचल मचा दी है, खासकर उन लोगों में जो शादी के सीजन और निवेश के लिए सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं.
सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट
दरअसल, चंद दिन पहले ही सोने का भाव 1 लाख रुपये को पार कर गया था, पिछले हफ्ते ₹99000 के आसपास भाव बना हुआ था, जहां से गिरकर अब ₹95000 के करीब दाम पहुंच गया है. इस गिरावट से ज्वेलरी की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ बढ़ रही है.
दरअसल, सोने की कीमतों में आई इस गिरावट को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़कर देखा जा रहा है. एक्सपर्ट के मुताबिक वैश्विक बाजार में स्थिरता और रुपये के मजबूत होने से यह गिरावट आई है. इसके अलावा हाल ही में अमेरिका-चीन व्यापार वार्ताओं में सकारात्मक प्रगति और भू-राजनीतिक तनाव में कमी ने सोने की मांग को प्रभावित किया है.
साथ ही ब्रिटेन और अमेरिका के बीच व्यापार को समझौते होने के संकेत मिले हैं, जिससे सोने पर दबाव बढ़ा है. अगर यहां से सोना थोड़ा और सस्ता होता है तो फिर भारत में त्योहारी सीजन और शादियों के दौरान ज्वेलरी की खरीदारी बढ़ सकती है. यही नहीं, भाव में कमी आने से निवेशक अब गोल्ड ETF और सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स की ओर भी रुख कर रहे हैं.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












