
God Gift...! स्मार्टवॉच से भी स्मार्ट है सुखलाल, लोग कहते हैं 'नेपानगर की चलती-फिरती घड़ी'
AajTak
बुरहानपुर जिले में इन दिनों लोगों की जुबान पर सुखलाल का नाम है. इसकी वजह ये है कि टाइम बताने के मामले में सुखलाल स्मार्टवॉच से भी स्मार्ट है. एक आंख से निःशक्त इस शख्स के परिवार में कोई नहीं है. वो भीख मांगकर अपना जीवन-यापन करता है, लेकिन उसे ऐसा गॉड गिफ्ट है जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं.
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में इन दिनों एक शख्स की काफी चर्चा हो रही है. इसे लोग नेपानगर चलती-फिरती घड़ी के नाम से पुकारते हैं. इसकी वजह है कि ये शख्स अपनी कलाई की तरफ देखकर टाइम बताता है, लेकिन हैरानी वाली बात ये है कि उसकी कलाई पर घड़ी नहीं होती.
गौरतलब है कि नेपानगर निवासी सुखलाल बिना घड़ी देखे समय बताने के लिए सुर्खियों में हैं. सुखलाल एक आंख से निःशक्त है. उसके परिवार में कोई नहीं है. वो भीख मांगकर अपना जीवन-यापन करता है, लेकिन उसे ऐसा गॉड गिफ्ट है, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं.
हर शख्स आजमाने के लिए टाइम पूछता है
सुखलाल जब भी बाजार की तरफ निकलता है तो हर शख्स उसे आजमाने के लिए टाइम पूछता है. सुखलाल हर बार कलाई की तरफ इस तरह देखकर टाइम बताता है कि जैसे वो घड़ी में देखा रहा हो लेकिन उसके हाथ में घड़ी नहीं होती.
मेरे पास कुदरत की दी हुई घड़ी है
सुखलाल बताते हैं, "सब भगवान की कृपा है. मैं बिना घड़ी देखे टाइम बता देता हूं. मेरे पास कुदरत की दी हुई घड़ी है. जो कि सिर्फ मुझे ही दिखती हैं किसी और को नहीं".

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










