
Global Job Challenges: अमेरिका से भारत तक जॉब मार्केट क्या संकट की ओर बढ़ रहा? या चौका लगाने का मौका
AajTak
Recession vs Skills: नियोक्ता अब बहुत सोच-समझकर भर्ती कर रहे हैं. कंपनियों पर लागत, महंगाई, संभावित मंदी और अनिश्चित ग्लोबल माहौल का दबाव साफ दिख रहा है. इन चुनौतियां के बीच साल 2026 नए अवसरों का भी साल बन सकता है.
देश अमेरिका हो, या फिर भारत. जॉब मार्केट में चुनौतियां हैं. क्योंकि इकोनॉमी में उतार-चढ़ाव का सीधा असर रोजगार पर पड़ता है. दोनों एक-दूसरे को प्रभावित करते हैं. जब अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ती है तो कंपनियों का प्रोडक्शन, बिक्री और मुनाफा बढ़ता है, जिससे वे अधिक लोगों को भर्ती करती हैं और रोजगार बढ़ता है. वहीं जब GDP ग्रोथ सुस्त पड़ती है, महंगाई बढ़ती या घटती है, तो कंपनियां लागत बचाने के लिए हायरिंग रोक देती हैं या छंटनी तक कर देती हैं.
दरअसल, साल 2025 खत्म होने वाला है. इस साल छंटनी का दौर तेज रहा, खासतौर पर टेक और डिजिटल कंपनियों की स्थिति बहुत बेहतर नहीं दिखी. इसका असर 2026 में भी महसूस होगा. कई बड़ी कंपनियां लागत कम करने और ऑटोमेशन को तेजी से अपनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगी. जिससे कई पारंपरिक और मैनुअल जॉब पहले से ज्यादा खतरे में रहेंगी. IMF भी ग्लोबल मंदी का संकेत दे रहा है. आर्थिक अनिश्चितता, भू-आर्थिक तनाव (जैसे ट्रेड टेंशन) और मुद्रास्फीति जैसी चुनौतियां जॉब क्रिएशन को प्रभावित कर सकती हैं.
चुनौतियां का साल रहेगा 2026
ऐसे में साल 2026 का जॉब मार्केट एक ऐसे मोड़ पर होगा, जहां दुनिया तेजी से बदलती तकनीक, आर्थिक अनिश्चितता और ग्लोबल स्किल कंपीटिशन से गुजर रही होगी. सरकार की नीतियां, ब्याज दरें, निवेश, वैश्विक माहौल और टेक्नोलॉजी भी रोजगार की दिशा तय करते हैं.
इन सबके बीच साल 2026 नए अवसरों का भी साल बन सकता है. AI, मशीन लर्निंग, साइबर सिक्योरिटी, डेटा साइंस, रोबोटिक्स, क्वांटम और ऑटोमेशन ऐसे सेक्टर होंगे, जहां नई नौकरियों की मांग तेजी से बढ़ेगी. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की मानें तो 2026 से 2030 के बीच लाखों नई नौकरियां सिर्फ टेक्नोलॉजी आधारित स्किल्स की वजह से पैदा होंगी. यानी जिसे स्किल अपग्रेड, डिजिटल लर्निंग और नई टेक्नोलॉजी की समझ होगी, उनके लिए आने वाला वर्ष बेहतरीन रह सकता है.
हालांकि वैश्विक स्तर पर दो बड़ी चुनौतियां 2026 को प्रभावित करेंगी. पहली- आर्थिक मंदी का दबाव और दूसरी- स्किल गैप. दुनिया के कई देशों में बढ़ती ब्याज दरें, वैश्विक व्यापार विवाद, और निवेश में गिरावट जॉब क्रिएशन को धीमा कर सकते हैं. वहीं बड़ी संख्या में लोगों के पास डिग्रियां हैं, लेकिन उनके पास स्किल्स नहीं, जिनकी मार्केट में मांग सबसे ज्यादा है. कॉलेज ग्रेजुएट्स के लिए यह राह थोड़ी कठिन हो सकती है, क्योंकि एंट्री-लेवल नौकरियों में कंपीटिशन बहुत तेज रहने वाला है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










