
GF नाजिला को कब से डेट कर रहे हैं Munawar Faruqui? कॉमेडियन ने बताया रिश्ते का सच, बोले- अगर हम एक साथ....
AajTak
मुनव्वर फारूकी ने पहली बार अपनी लव लाइफ पर खुलकर बात की. मुनव्वर ने कहा- मैं नाजिल को पिछले एक साल से जानता हूं और हम कुछ महीनों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.
लॉक अप विनर मुनव्वर फारूकी नाजिला सीताशी संग अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. मुनव्वर ने नाजिला संग तस्वीर पोस्ट करके लोगों के बीच हलचल मचा दी थी. लेकिन अब कॉमेडियन ने नाजिला और अपने रिश्ते का सच फैंस को बता दिया है.
कब से रिलेशनशिप में मुनव्वर?
ईटाइम्स संग बातचीत में मुनव्वर फारूकी ने पहली बार अपनी लव लाइफ पर खुलकर बात की. मुनव्वर ने कहा- मैं नाजिल को पिछले एक साल से जानता हूं और हम कुछ महीनों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. मैं शो में था और वो बाहर थी, उस समय वो मेरे साथ नहीं थी इसलिए मैंने शो में उसके बारे में रिवील नहीं किया.
कौन सी हैं पाकिस्तान की वो 4 फिल्में, जिन्हें रिलीज के 4 दिन बाद हटाने पर मचा है हंगामा
मुनव्वर मे आगे कहा- हम अपनी जिदंगी में कई चीजों को लेकर प्रोटेक्टिव होते हैं. मुझे नहीं लगता कि हमारे चाहने वालों के लिए प्रोटेक्टिव होना कोई गलत बात है और जैसे ही मैं शो से बाहर आया मैंने उनके साथ फोटो पोस्ट कर दी.
एकता कपूर की 'नागिन' करती थीं कॉल सेंटर में जॉब, मिला प्यार में धोखा, अब टीवी से गायब हैं Adaa Khan

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












