
Gehraiyaan Trailer Release: लव-लस्ट के बीच फंसे दीपिका-सिद्धांत, क्या होगा उलझे रिश्तों की कहानी का अंजाम?
AajTak
Gehraiyaan Trailer: दीपिका पादुकोण स्टारर अमेजन ऑरिजिनल मूवी 'गहराइयां' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ये फिल्म इंसानी रिश्ते की उलझनों और इसकी अंदरूनी परतों को उजागर करने वाली है. जानें कैसा है फिल्म का ट्रेलर.
डायरेक्टर शकुन बत्रा की फिल्म 'गहराइयां' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे, धैर्य करवा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे. साथ ही नसीरुद्दीन शाह और रजत कपूर ने भी इसमें अहम किरदार निभाए हैं. 'गहराइयां' एक रिलेशनशिप ड्रामा है, जिसमें आज के जमाने के रिश्ते की उलझनों को दिखाया गया है.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












