
Gehraiyaan Full Movie In HD Leaked: रिलीज के पहले ही दिन ही पायरेसी का शिकार हुई Gehraiyaan, ऑनलाइन लीक हुई पूरी फिल्म
AajTak
कई वॉर्निंग मिलने के बावजूद पायरेसी वेबसाइट ने इस फिल्म को नहीं बक्शा और इसे लीक कर दिया है. 'गहराइयां' से पहले अक्षय कुमार की अतरंगी रे, साउथ फिल्म मिन्नल मुरली और अन्य भी ऑनलाइन लीक हो चुकी हैं. इन फिल्मों के एचडी प्रिंट भी पायरेटेड वेबसाइट पर उपलब्ध करवाए गए थे.
दीपिका पादुकोण की 'गहराइयां' के चर्चे हर तरफ हो रहे हैं. फिल्म 11 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है और इसी के साथ ऑनलाइन लीक भी हो गई है. 'गहराइयां' अपनी रिलीज के पहले ही दिन टोरेंट की वेबसाइट और टेलीग्राम के चैनल्स पर लीक हो गई है.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












