
GE-F414 Engine: अब फाइटर जेट को मिलेगी Made in India इंजन की ताकत... अमेरिका से मोदी कर सकते हैं ये बड़ी डील
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे के बीच लड़ाकू विमानों के लिए GE-F414 इंजन का प्लांट भारत में लगाने की डील हो सकती है. यह इंजन अगर देश में बनने लगेगा तो इससे हमारे फाइटर जेट्स को आधुनिक इंजन मिल जाएंगे. आइए जानते हैं कि आखिरकार इस इंजन में ऐसा क्या खास है?
पूरी दुनिया में सिर्फ चार देश हैं, जहां पर फाइटर जेट्स के इंजन बनते हैं. ये देश हैं- अमेरिका, रूस, इंग्लैंड और फ्रांस. यानी दुनिया भर के देशों में जितने भी फाइटर जेट उड़ रहे हैं. उनमें इन्हीं देशों में बने इंजन लगे हैं. अब अगर अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक (GE) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे के बीच अपना प्लांट भारत में लगाने का डील कर लेती है, तो यह बड़ी उपलब्धि होगी.
जीई कंपनी अपना प्लांट या इंजन बनाने का काम हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को लाइसेंस के तहत दे सकता है. टेक्नोलॉजी और डिजाइन शेयर कर सकता है. तकनीक सिखा सकता है. ताकि भारत में आसानी से इंजन का निर्माण हो सके. अगर ये इंजन भारत में बनने लगे तो स्वदेशी फाइटर जेट्स के लिए बेहद फायदेमंद होंगे. क्योंकि हमें इंजन खरीदने के लिए किसी के सामने हाथ नहीं फैलाना होगा.
क्या है GE-F414 इंजन?
अमेरिकी नौसेना अपने फाइटर जेट्स में इस इंजन का इस्तेमाल 30 सालों से कर रही है. यह जनरल इलेक्ट्रिक (GE) के फाइटर जेट इंजन सूइट का हिस्सा है. जीई एयरोस्पेस की वेबसाइट के अनुसार अब तक 1600 से ज्यादा F414 इंजन डिलीवर हो चुके हैं. ये इंजन जिन विमानों में लगे हैं, उन्होंने 50 लाख से ज्यादा घंटों की उड़ान कर रखी है.
ये टर्बोफैन इंजन 22000 एलबी या 98 किलोन्यूटन की ताकत पैदा करते हैं. इसमें अत्याधुनिक फुल अथॉरिटी डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल (FADEC) लगा है. यानी आप डिजिटली इंजन की परफॉर्मेंस को नियंत्रित कर सकते हैं. नई तकनीकों वाले कूलिंग सिस्टम से इंजन की क्षमता और उम्र भी बढ़ जाती है. साथ ही इसके पार्ट्स भी लंबे चलते हैं.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




