
GDP Q2 Data: ग्लोबल चुनौतियों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था ने दी राहत की खबर, दूसरी तिमाही में 6.3% रही जीडीपी
AajTak
एक तरफ दुनिया की कई विकसित अर्थव्यवस्थाएं मुश्किलों में फंसी हैं. ब्रिटेन आर्थिंक मंदी की चपेट में आ चुका है. इस दौर में भारतीय अर्थव्यवस्था ने शानदार ग्रोथ दिखाया है. जीडीपी के आंकड़े ये साबित कर रहे हैं कि भारत की इकोनॉमी तमाम चुनौतियों से डटकर मुकाबला कर रही है.
आर्थिक मंदी (Global Recession) की आशंका और बढ़ती महंगाई (Inflation) के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था ने अपनी रफ्तार को बरकरार रखा है. बुधवार को आए सितंबर तिमाही के जीडीपी के आंकड़े इस बात को साबित कर रहे हैं. ताजा आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2022 की तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था 6.3 फीसदी की दर से बढ़ी है. यानी दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 6.3 फीसदी रही. यह आंकड़े RBI के अनुमान के मुताबिक रहे हैं. हालांकि कुछ एजेंसियों ने इससे बेहतर आंकड़े का अनुमान लगाया था.
दरअसल, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही यानी जून-2022 की तिमाही में जीडीपी का आंकड़ा 13.5 फीसदी रहा था. वहीं, पिछले वित्त वर्ष में सितंबर की तिमाही में जीडीपी की ग्रोथ 8.4 फीसदी रही थी. भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए सितंबर तिमाही के आंकड़े पॉजिटिव संकेत दे रहे हैं.
भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) ने ये शानदार आंकड़े ऐसे समय दिया है, जब दुनिया की विकसित अर्थव्यवस्थाएं मुश्किलों से घिरी हैं. ब्रिटेन आर्थिक मंदी में फंस चुका है. चीन ने अपने ताजा जीडीपी के आंकड़े इसलिए नहीं जारी किए हैं, क्योंकि नेगेटिव ग्रोथ का अनुमान लगाया जा रहा है. अमेरिका में महंगाई ने लोगों को पस्त कर रखा है. आंकड़े RBI के अनुमान के मुताबिक रहे हैं.
- रिजर्व ने बैंक दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 6.1-6.3 फीसदी के बीच रहने का अनुमान जताया था. - रेटिंग एजेंसी ICRA ने दूसरी तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था. - भारतीय स्टेट बैंक ने अपनी रिपोर्ट में वृद्धि दर 5.8 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था. SBI के अनुसार चालू वित्तीय वर्ष में ओवरऑल जीडीपी 6.8 प्रतिशत रह सकती है.
- S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने भारत की वित्त वर्ष 2023 के GDP ग्रोथ अनुमान दर को 30 बीपीएस घटाकर 7 प्रतिशत कर दिया है.
ग्लोबल चुनौतियां बरकरार

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








