
Gaya: जूस लेकर लौटे बेटे के उड़े होश, मां को पंखे से झूलता देख हुआ बेहोश
Zee News
Bihar Crime News: शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल में कार्यरत महिला स्वास्थ्य कर्मी प्रेमलता कुमारी ने अपनी जीवन लीला को हमेशा के लिए खत्म कर दिया है. मृतक महिला सीएचसी में वर्ष 2014 से कार्यरत थी और अपने पति और बच्चे के साथ रहती थी.
Gaya: बिहार के गया जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां के शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल में कार्यरत महिला स्वास्थ्य कर्मी प्रेमलता कुमारी ने अपनी जीवन लीला को हमेशा के लिए खत्म कर दिया है. जानकारी के अनुसार, मृतक महिला सीएचसी में वर्ष 2014 से कार्यरत थी और अपने पति और बच्चे के साथ रहती थी. रविवार की दोपहर मृतक महिला ने अपने बेटे को जूस लाने के लिए बाजार भेजा उस समय महिला का पति नीचे गया हुआ था. कुछ देर के बाद जब जीएनएम का बेटा बाजार से जूस लेकर आया तो उसने घर के कमरे को अंदर से बंद पाया. इसके बाद बेटे ने लगातार अपनी मां को आवाज लगाई लेकिन मां ने दरवाजा नहीं खोला. बेटे को अनहोनी होने की आशंका हुई और उसने कमरे के दरवाजा को तोड़कर देखा तो उसकी मां पंखे से झूलती हुई मिली.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










