
Gaurav Khanna Quits Anupamaa: वनराज के बाद अनुज ने छोड़ा अनुपमा शो, रुपाली गांगुली हैं वजह? एक्टर ने सच बताया
AajTak
गौरव खन्ना को अनुपमा शो से जुड़े तीन साल से ऊपर हो चुका है लेकिन अब उन्होंने इसे फाइनली अलविदा कह दिया. हालांकि ये फैसला मेकर्स की ओर से लिया गया है. इसमें रुपाली गांगुली का कोई हाथ नहीं है. इसका खुलासा खुद गौरव ने किया.
टीवी का हाईएस्ट वॉच शो अनुपमा को एक और आर्टिस्ट ने अलविदा कह दिया है. लेकिन इस बार शो के लीड एक्टर गौरव खन्ना क्विट कर गए हैं. हाल ही में अनुपमा को सुधांशु पांडे, पारस कलनावत और निधि शाह ने भी बाय बाय कह दिया था. हालांकि गौरव खन्ना ने बताया कि ये कोई मनचाहा एग्जिट नहीं है, सीरियल की स्टोरीलाइन के डिमांड के मुताबिक ऐसा किया जा रहा है.
रुपाली की वजह से किया क्विट?
गौरव खन्ना को अनुपमा शो से जुड़े तीन साल से ऊपर हो चुका है लेकिन अब उन्होंने इसे फाइनली अलविदा कह दिया. हालांकि ये फैसला मेकर्स की ओर से लिया गया है. इसमें रुपाली गांगुली का कोई हाथ नहीं है. इसका खुलासा खुद गौरव ने किया.
गौरव ने TOI से बातचीत में कहा कि- राजन सर ने अनुज कपाड़िया (गौरव के किरदार का नाम) के ग्रैंड री-एंट्री के बारे में सोचा हुआ था. हमने दो महीने इंतजार किया कि चीजें फ्लोर पर आए. लेकिन स्टोरीलाइन की प्रोग्रेस को देखते हुए अब और इंतजार करने का मतलब नहीं बनता. उन्हें भी लगा कि अब मुझे कुछ और एक्सप्लोर करना चाहिए. तो अभी के लिए अनुज का चैप्टर क्लोज है. लेकिन मैं इसे कौमा की तरह देखता हूं, ना कि फुल स्टॉप. स्टोरी की डिमांड होगी और मेरा शेड्यूल फिट बैठा तो मैं खुशी खुशी वापसी करूंगा.
रुपाली से हुआ झगड़ा?
गौरव ने आगे कहा कि उनकी भूमिका शुरू में कैमियो वाली होनी थी. वो बोले कि अनुज को असल में तीन महीने के कैमियो के रूप में प्लान किया गया था, लेकिन ये मेरे करियर का एक जरूरी हिस्सा बन गया, जो तीन साल से ज्यादा समय तक चला. इस तरह का प्यार मिलना मुश्किल है, और मैं इसके लिए अपने फैंस का जितना धन्यवाद करूं कम है.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.












