
'G-20 डिनर में खड़गे को न्यौता क्यों नहीं?'राहुल ने बेल्जियम में प्रेस कॉन्फ्रेस कर उठाए सवाल
AajTak
बेल्जियम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष रूस के मुद्दे को लेकर भारतीय सरकार के रुख से सहमत है. उन्होंने कहा कि रूस को लेकर विपक्ष का कोई अलग नजरिया नहीं है. हम इस पर सरकार के दृष्टिकोण का समर्थन करते हैं.
यूरोप दौरे पर गए कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने बेल्जियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी. उन्होंने रूस यूक्रेन युद्ध पर अपनी राय रखते हुए कहा, "मुझे लगता है कि अधिकतर विपक्ष रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर पर भारत की वर्तमान रूख से सहमत होगा. रूस के साथ हमारे संबंध हैं. जो रूख वर्तमान सरकार का है मुझे नहीं लगता कि विपक्ष का कोई अलग रुख होगा.'
खड़गे को जी 20 में न्यौता नहीं मिलने पर जताई नाराजगी
दिल्ली में जी20 डिनर में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को आमंत्रित नहीं किए जाने के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कहते हैं, "इसमें नया क्या है? उन्होंने विपक्ष के नेता को आमंत्रित नहीं करने का फैसला किया है. यह आपको कुछ बताता है. वे भारत की 60% आबादी के नेता को महत्व नहीं देते हैं. यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में लोगों को सोचना चाहिए - वे ऐसा करने की आवश्यकता क्यों महसूस कर रहे हैं और इसके पीछे किस प्रकार की सोच है. वे 60% आबादी के नेतृत्व को महत्व नहीं देते हैं. यह आपको दिखाता है कि वे विपक्ष के नेता को महत्व नहीं देते. इसलिए उन्होंने हमें G20 शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित नहीं किया.'
मेरे फोन में था पेगासस
आर्टिकल 370 को लेकर पूरे गए सवाल पर राहुल गांधी ने कहा, आर्टिकल 370 पर हमारी रूख साफ है. हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि देश में हर व्यक्ति के पास खुद को अभिव्यक्त करने की आवाज हो. कश्मीर का विकास होना चाहिए, प्रगति होनी चाहिए और कश्मीर में शांति होनी चाहिए. पेगासस मुद्दे को लेकर उन्होंने कहा कि मेरे फोन में पेगासस था, ये फैक्ट है. मुझे सरकार द्वारा ट्रैक किया जा रहा था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








