
Floor Test में पास हुए नीतीश कुमार की परीक्षा अभी बाक़ी है?
AajTak
बिहार विधानसभा में आज क्या-क्या हुआ, पीएम मोदी के UAE दौरे की अहमियत क्या है, आंदोलन को लेकर किसानों की क्या तैयारियां हैं और टेक सेक्टर में कंपनियां क्यों lay-off कर रही हैं? सुनिए ‘दिन भर’ में नितिन ठाकुर से.
कुछ दिन पहले बिहार में नीतीश कुमार ने आरजेडी-कांग्रेस और लेफ़्ट के साथ मिलकर बनाए महागठबंधन को गुड बॉय बोल दिया. जिसके बाद सरकार और विपक्ष के चेहरे बदल गए .लेकिन सीएम नीतीश कुमार ही बने रहे. आज उन्होंने बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास कर लिया. वोटिंग से पहले महागठबंधन ने सदन से वॉकआउट किया, हालांकि इससे सरकार की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ा और 129 वोट के साथ एनडीए गठबंधन ने विश्वासमत हासिल कर लिया.
इससे पहले आज सुबह राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेस्कर के अभिभाषण से बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुरू हुआ. राज्यपाल के अभिभाषण के बाद जैसे ही विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई, जेडीयू विधायकों की ओर से स्पीकर अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया. अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 125 वोट पड़े जबकि विपक्ष में 112 वोट पड़े. इसके बाद बिहार विधानसभा के स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने छोड़ी कुर्सी और डिप्टी स्पीकर ने ज़िम्मेदारी संभाली.आज विधानसभा में तेजस्वी का नीतीश को लेकर क्या रुख़ रहा,आरजेडी के 3 विधायकों ने सत्ताधारी दल के साथ दिखे. इस पूरे खेल के पीछे की कहानी क्या है, नीतीश कुमार के आज के भाषण में क्या नया था? सुनिए 'दिन भर' की पहली ख़बर में.
आज की तारीख कूटनीति के मोर्चे पर भारत की सफ़लता की एक नई कहानी लेकर आई. कतर की जेल में बंद पूर्व भारतीय नौसैनिकों को आखिरकार 18 महीने बाद जेल से रिहा कर दिया गया है. अक्टूबर 2023 में कतर की अदालत ने इन अधिकारियों को मौत की सज़ा सुनाई थी, जिसे पिछले महीने जेल टर्म की सज़ा में बदल दिया गया था. विदेश मंत्रालय ने आज एक बयान जारी करते हुए कहा कि 8 में से सात लोग पहले ही भारत लौट चुके हैं और भारत सरकार क़तर के इस फैसले का स्वागत करती है. ग़ौर करने लायक बात ये है कि इस बात की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संयुक्त अरब अमीरात दौरे से एक दिन पहले हुई है. पीएम कल दो दिवसीय यात्रा पर यूएई जा रहे हैं. यहां अबू धाबी में वह बीएपीएस हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री के इस दौरे पर बात करेंगे ही, पहले ये जानने की कोशिश करते हैं कि क़तर से पूर्व नेवी अफसरों की रिहाई कैसे मुमकिन हुई, डिप्लोमेटिक लेवल पर किस तरह के प्रयास किये गए, दुनिया में सबसे ज्यादा भारतीय कैदी यूएई में ही क्यों हैं और पीएम मोदी के UAE दौरे के अहम बिंदु क्या रहने वाले हैं? सुनिए 'दिन भर' की दूसरी ख़बर में.
समाजशास्त्र और पॉलिटिकल साइंस की किताबों में जब आन्दोलन का चैप्टर पढ़ाया जाता है तो उसमें ये ये भी बताया जाता है कि किसी आंदोलन को सफल बनाने के फैक्टर्स क्या क्या होते हैं? 2020 में किसानों ने कितनी किताबें पढ़ी थीं, पता नहीं लेकिन लगभग 1 साल तक आंदोलन चलाकर उन्होंने सरकार को ज़रूर झुका दिया था और तीन कृषि क़ानून वापस ले लिए गए थे. पर क़रीब 2 साल बाद पंजाब-हरियाणा के कई किसान संगठन एक बार फिर से दिल्ली कूच करने की तैयारी कर रहे हैं. इस बार उन्होंने इसका नाम ‘दिल्ली चलो’ मार्च रखा है. प्रशासन की तरफ से देखें तो किसानों को बॉर्डर पर ही रोकने के लिए तगड़ी तैयारी की गई है ख़ास तौर पर बॉर्डर एरियाज़ में अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं. पूरी दिल्ली में महीने भर के लिए धारा 144 लगा दी गई है. इन सब के बीच आज शाम 5 बजे चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय ने किसान नेताओं के साथ उनकी मांगों को लेकर दूसरे दौर की बातचीत की. इससे पहले 8 फ़रवरी को भी ये मीटिंग हुई थी और बैठक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची थी. किसानों का क्या रुख है और उनकी क्या तैयारियां हैं, और इस बार आंदोलन के चेहरे कौन होंगे और इन किसानों की क्या मांगें हैं? सुनिए 'दिन भर' की तीसरी ख़बर में.
जॉब में आपकी सैलरी के बाद कोई चीज़ जो सबसे ज्यादा मैटर करती है, वो है स्टैबिलिटी. मतलब आपका जॉब कितना सिक्योर है! दुनिया भर की आईटी और स्टार्ट अप कंपनियों ने विपरीत हालात और निवेश के अभाव में बड़े पैमाने पर छंटनी कर रही है और इसके चलते हज़ारों भारतीय प्रोफेशनलों का भविष्य अधर में लटका हुआ है. नए साल की शुरुआत भी टेक सेक्टर में कोई अच्छी ख़बर लेकर नहीं आया. इस साल में अबतक 5 कंपनियों को मिलाकर क़रीब 1800 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. ये कोई नया ट्रेंड नहीं है. पिछले साल के उपलब्ध डेटा के हिसाब से टेक सेक्टर की 104 कंपनियों ने क़रीब 20 हज़ार एम्प्लाइज की छंटनी कर दी है. 2022 को भी इसमें शामिल कर दें तो ये आंकड़ा 34 हज़ार के पार चला जाता है. टेक सेक्टर में ये किस तरह की कंपनियां छंटनी कर रही हैं, क्या इंडिया में ही हालात बुरे हैं, किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा छंटनी का ट्रेंड देखा गया है और आंकड़े क्या तस्दीक करते हैं? सुनिए 'दिन भर' की आखिरी ख़बर में.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



