
Fire in Flight: भारत के करोड़ों हवाई यात्रियों की सुरक्षा से क्यों हो रहा खिलवाड़, देखें विश्लेषण
AajTak
हवाई यात्रा करने वाले देश के हर व्यक्ति की सुरक्षा के साथ इस समय खिलवाड़ हो रहा है. आपने नोट किया होगा कि पिछले कुछ समय से देश में हवाई यात्रा के दौरान विमान में तकनीकी ख़राबी और इमरजेंसी लैंडिंग की घटनाएं अचानक बढ़ गई हैं. इस महीने 16 जुलाई तक तकनीकी कारणों की वजह से 8 बड़े हादसे होने से बच गए और आज ही GoFirst की 2 फ्लाइट्स में तकनीकी खराबी हो गई. ऐसी घटनाओं को रोकने लिए पिछले 2 दिनों से नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिंया और DGCA एयरलाइन कंपनियों के साथ मीटिंग कर रहे हैं. देखें ये खास विश्लेषण.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












