
Father's Day: पापा Sara Ali Khan संग Sara Ali Khan ने एन्जॉय की लंच आउटिंग, टोंड बॉडी पर फिदा हुए फैंस
AajTak
सारा अली खान फादर्स डे से पहले ही अपने पापा संग लंच पार्टी पर निकल पड़ीं. लंच आउटिंग से उनके कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. वीडियो में सारा अली खान अपने लविंग पापा सैफ अली खान संग पैपराजी को पोज भी देती हैं.
सैफ अली खान की लाडली बेटी सारा अली खान बॉलीवुड की मोस्ट टैलेंटेड राइजिंग स्टार हैं. सारा की फिल्मों से लेकर उनके स्टाइल स्टेटमेंट पर भी फैंस फिदा रहते हैं. सारा अपने पापा सैफ अली खान संग खास बॉन्ड शेयर करती हैं. ऐसे में फादर्स डे के मौके पर भला सारा अपने 'अब्बा' से कैसे दूर रह सकती थीं.
सैफ संग सारा-इब्राहिम की लंच आउटिंग
...तो बस सारा फादर्स डे से पहले ही अपने पापा संग लंच पार्टी पर निकल पड़ीं. लंच आउटिंग से उनके कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. वीडियो में सारा अली खान अपने लविंग पापा सैफ अली खान संग लंच के लिए रेस्टोरेंट जाती हुई नजर आ रही हैं.
सैफ और सारा एक साथ पैपराजी को पोज भी देते हैं. सारा और सैफ को लंच पार्टी पर इब्राहिम अली खान ने ज्वॉइन किया. बच्चों संग सैफ अली खान का स्वीट एंड सिंपल फादर्स डे सेलिब्रेशन फैंस को काफी प्यारा लग रहा है.

महाकुंभ वायरल गर्ल और एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी शादी के बाद बड़े विवाद में फंस गई हैं. फरमान खान से शादी को लेकर जहां उनके रिश्ते को लव जिहाद बताया जा रहा है, वहीं डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों ने मामला और गरमा दिया है. अब सनोज मिश्रा ने इन आरोपों पर पलटवार किया है, जबकि मोनालिसा के परिवार ने भी उनके दावों को झूठा बताया है.

बॉलीवुड की 'दबंग' गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल अक्सर अपनी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लेते हैं. हाल ही में सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक ऐसी स्टोरी शेयर की, जिसने न सिर्फ फैंस को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया, बल्कि जहीर के मजेदार कमेंट्स ने पूरी लाइमलाइट लूट ली. (Photo: Instagram/aslisona)











