
Farrey: डेब्यू कर रहीं सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री, रिलीज हुआ टीजर
AajTak
फिल्म फर्रे का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें अलीजेह अग्निहोत्री को देखा जा सकता है. ये अलीजेह की पहली फिल्म है. फिल्म की कहानी एग्जाम सिस्टम और पढ़ने वाले बच्चों पर आधारित होगी. फर्रे की पहली झलक ने ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. कई यूजर्स इसकी सराहना कर रहे हैं.
पिछले कुछ दिनों से कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर कर रहे थे. इसमें फर्रे का जिक्र हो रहा था. अब इस मिस्ट्री से पर्दा उठ गया है. असल में सलमान खान के प्रोडक्शन में एक फिल्म बन रही है, इसका नाम फर्रे है. इससे सुपरस्टार की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं.
डेब्यू करने जा रहीं सलमान की भांजी
फिल्म फर्रे का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें अलीजेह संग बाकी एक्टर्स को देखा जा सकता है. ये अलीजेह की पहली फिल्म है. फिल्म की कहानी एग्जाम सिस्टम और पढ़ने वाले बच्चों पर आधारित होगी. इसे एक थ्रिलर मूवी बताया जा रहा है. फर्रे की पहली झलक ने ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. कई यूजर्स इसकी सराहना कर रहे हैं. फिल्म के दिलचस्प टीजर लोगों का उत्साह बढ़ा रहा है.
सलमान खान ने खुद भांजी की फिल्म का टीजर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. सलमान अपनी भांजी अलीजेह को बॉलीवुड डेब्यू के लिए भरपूर सपोर्ट कर रहे हैं. एक प्यारे मामा होने के नाते सलमान ने अलीजेह के लिए एक दिल को छू जानेवाला पोस्ट शेयर की.
फर्रे के टीजर को देख यह अनुमान लगाया जा सकता है कि यह एक जबरदस्त थ्रिलर फिल्म होगी. ऐसे में देखना होगा कि अलीजेह अग्निहोत्री अपने एक्टिंग टैलेंट का जलवा दिखा पाती हैं या नहीं. अलीजेह, सलमान खान की बहन अलवीरा खान और एक्टर अतुल अग्निहोत्री की बेटी हैं. वो अपने मामा के बेहद करीब हैं. अलीजेह और सलमान खान को साथ में अंबानी परिवार की गणपति पूजा में साथ देखा गया था.
फिल्म फर्रे का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर सौमेंद्र पाधी ने किया है. इसमें अलीजेह के साथ जेन शॉ, साहिल मेहता, प्रसन्ना बिष्ट, रोनित बोस रॉय और जूही बब्बर सोनी अहम भूमिकाओं में हैं. फर्रे 24 नवंबर 2023 को रिलीज होगी.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.












