
Farhan Akhtar-Shibani Dandekar Wedding: क्यों शिबानी दांडेकर का ब्राइडल लुक देख लोगों ने उन्हें समझा प्रेग्नेंट? जानें तस्वीर का सच
AajTak
शिबानी और फरहान की मुलाकात एक रियलिटी शो के जरिये हुई थी. ये मिले रब की मर्जी से और रिश्ते में आगे बढ़ने का फैसला खुद लिया. करीब चार साल तक एक दूसरे को समझने के बाद कपल ने शादी के रिश्ते में बंधने का फैसला किया.
इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं. आखिरकार जिस पल का सबको इंतजार था. वो लम्हा आ ही गया. फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर दो से एक हो गये. 19 फरवरी को खंडाला स्थित फार्महाउस में फरहान और शिबानी ऑफिशियल रूप से पति-पत्नी बन गये. कपल ने सारे रीति-रिवाज को दरकिनार कर Vow और रिंग सेरेमनी के जरिये सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












