
False Flag operation क्या होता है? जो अभी रूस का यूक्रेन के खिलाफ बन गया है सबसे बड़ा हथियार
AajTak
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का खतरा बना हुआ है. अमेरिका दावा कर रहा है कि रूस False Flag रणनीति के जरिए यूक्रेन पर हमला कर सकता है. दूसरे पश्चिमी देश भी यही मानकर चल रहे हैं.
यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध का खतरा बरकरार है. अमेरिका अपनी तरफ से एक अंतिम प्रयास जरूर कर रहा है, पूरी कोशिश है कि रूस को फिर बातचीत की टेबल पर लाया जाए, लेकिन स्थिति हाथ से निकलती दिख रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन दावा कर चुके हैं कि रूस ने यूक्रेन पर हमला करने का मन बना लिया है और आने वाले कुछ दिनों में बड़ा हमला हो सकता है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












