
Exclusive: 'ये वेकअप कॉल, सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट जरूरी...' कोलकाता कांड पर बोले पद्मश्री अवार्डी डॉक्टर
AajTak
इंडिया टुडे से बातचीत में पद्मश्री से सम्मानित डॉ अशोक सेठ ने कहा कि हम डॉक्टर्स समाज का अहम हिस्सा हैं. ये वक्त की मांग है कि हम इस तरह की घटनाओं पर सिर्फ चर्चा ही नहीं न करें बल्कि हमें इनपर सख्त एक्शन लेने की जरूरत है. उन्होंने सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करने की मांग की.
कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत को लेकर देशभर में गुस्सा है. सुरक्षा की मांग को लेकर डॉक्टर्स सड़कों पर हैं. डॉक्टर्स के इस प्रदर्शन और सुरक्षा खामियों को लेकर फोर्टिस एस्कॉर्ट्स (Fortis Escort) हार्ट इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष और पद्मश्री सम्मानित डॉ. अशोक सेठ ने इंडिया टुडे से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि अब ये समय की मांग है कि सरकार को सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करना चाहिए.
'डॉक्टर्स की सुरक्षा अहम' इंडिया टुडे से बातचीत में डॉ अशोक सेठ ने कहा कि हम डॉक्टर्स समाज का अहम हिस्सा हैं. ये वक्त की मांग है कि हम इस तरह की घटनाओं पर सिर्फ चर्चा ही न करें बल्कि हमें इनपर सख्त एक्शन लेने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि हेल्थकेयर वर्कर्स को लेकर लगभग हर राज्य में कानून हैं लेकिन ध्यान से देखा जाए तो इनमें कई खामियां हैं. इन्हें प्रभावी तरीके से लागू नहीं किया गया है. इसलिए हमने पत्र लिखकर पीएम मोदी से 'सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट' को लागू करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि सरकार ने इसे लेकर शुरुआती कदम उठाए थे लेकिन अभी इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है.
डॉक्टर अशोक सेठ ने हालिया घटना को वेकअप कॉल करार देते हुए कहा कि हेल्थकेयर वर्कर्स की सुरक्षा पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि हमने देखा है कि उत्पीड़न के चलते महिला डॉक्टर्स सुसाइड कर रही हैं. इस तरह की दरिंदगी हो रही है. एक उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि करीब 6 महीने पहले एक महिला ने मुझसे कहा कि मैं अपनी बेटी को डॉक्टर बनाना चाहती हूं, लेकिन इस घटना के बाद उन्होंने मुझसे कहा कि मैं अपने फैसले को अब वापस लेती हूं.
क्यों जरूरी है सेंट्रल प्रोटेक्शन बिल? अशोक सेठ ने बताया कि सेंट्रल प्रोटेक्शन बिल इसलिए जरूरी है क्योंकि इससे पूरे देश में एक जैसा कानून लागू होगा. इससे कोई भी अलग नहीं रह जाएगा. भले ही वो किसी भी राज्य का क्यों न हो. राज्य में जो कमियां रह जाती हैं वो इस कानून के बाद दूर हो जाएंगी. उन्होंने कहा कि हर राज्य में अलग-अलग कानून होने से दिक्कत आती है. ऐसे में इस सेंट्रल प्रोटेक्शन बिल की जरूरत है.
अब जानिए क्या है सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट जिसे लागू करने की उठ रही मांग केंद्रीय सुरक्षा अधिनियम (सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट) में बिना वारंट गिरफ्तारी, 5 लाख तक जुर्माना और 5 साल तक सजा का प्रावधान है. कानूनी जानकारों का भी तर्क है कि अगर राष्ट्रीय कानून लागू किया जाता है तो स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ हिंसा गैर-जमानती अपराध बन जाएगी. इससे घटनाओं में कमी आ सकती है.
2022 में लोकसभा में पेश हुआ था बिल 'हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स और क्लिनिकल प्रतिष्ठानों के खिलाफ हिंसा की रोकथाम विधेयक, 2022' को डॉक्टरों के लिए केंद्रीय संरक्षण अधिनियम के रूप में भी जाना जाता है. इसे 2022 में लोकसभा में पेश किया गया था. इस प्रस्तावित कानून में हिंसा को परिभाषित किया गया है.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




