
Exclusive: केएल राहुल की लखनऊ सुपर जायंट्स से छुट्टी तय, LSG को नए कप्तान की तलाश, कौन होगा दावेदार?
AajTak
KL Rahul LSG IPL 2025: स्टार बल्लेबाज केएल राहुल के आईपीएल 2025 फ्यूचर को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. दरअसल, केएल राहुल आने वाले आईपीएल सीजन में संजीव गोयनका की टीम से बाहर हो सकते हैं. इस पर अब मुहर लगना बाकी है.
KL Rahul LSG IPL 2025 Update: केएल राहुल के IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) टीम में खेलते हुए नहीं दिखेंगे. ऐसे में संजीव गोयनका के मालिकाना हक वाली इस टीम को अब आईपीएल सीजन में कप्तान की तलाश होगी. पिछले कई दिनों से इसे लेकर अफवाह चल रही थी कि केएल राहुल का लखनऊ की टीम में क्या फ्यूचर होगा? लेकिन अब इसे लेकर स्थिति लगभग साफ हो गई है. अब बस इस पर मुहर लगना बाकी है.
aajtak.in को टीम से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि यह तय हो चुका है कि केएल राहुल अब आने वाले आईपीएल सीजन में लखनऊ टीम की कप्तानी नहीं करेंगे. ऐसे में इस फ्रेंचाइजी को नए कप्तान की तलाश होगी. हालांकि लखनऊ की टीम का नया कप्तान कौन होगा? क्या वह टीम के अंदर से ही होगा या मेगा ऑक्शन के जरिए आएगा? इस बारे में अभी फैसला लिया जाना बाकी है.
चूंकि केएल राहुल कप्तानी से हटते हैं तो जाहिर है कि वह मेगा ऑक्शन में जाएंगे, जहां वह दूसरी टीमों से खेलते हुए दिख सकते हैं. चर्चा यह है कि अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से खेल सकते हैं, क्योंकि अगर वह गए तो दिनेश कार्तिक के संन्यास के बाद वहां विकेटकीपिंग भी कर सकते हैं. RCB को भारतीय विकेटकीपर की तलाश है. वैसे आईपीएल 2025 में कई टीमें ऐसी हैं जिन्हें ऑक्शन में भारतीय विकेटकीपर और बल्लेबाज की तलाश है, ऐसे में राहुल इस विकल्प को पूरा करते हैं.
ध्यान रहे कि केएल राहुल आईपीएल 2022 से लखनऊ टीम के डेब्यू के बाद से टीम की कमान संभाल रहे थे. उन्होंने आईपीएल 2022 और आईपीएल 2023 में अपनी कप्तानी में टीम को प्लेऑफ में पहुंचाया था. वहीं आईपीएल 2024 का सीजन लखनऊ की टीम के लिहाज से बेहद खराब रहा था, जहां टीम सातवें नंबर पर थी.
कौन होगा केएल राहुल की जगह LSG कप्तान? केएल राहुल 17 करोड़ रुपये के करार के साथ 2022 सीजन में लखनऊ टीम से जुड़े थे. अब सवाल है कि केएल राहुल की जगह लखनऊ सुपर जायंट्स टीम का कप्तान कौन होगा. आंकड़े देखे जाए तो राहुल के अलावा टीम के दो ही खिलाड़ी क्रुणाल पंड्या और निकोलस पूरन ऐसे रहे हैं, जिन्होंने उनकी गैरमौजूदगी में कप्तानी संभाली है. ऐसे में यह सवाल है कि क्या लखनऊ टीम का मैनेजमेंट टीम के अंदर से ही कप्तान लाएगा, या मेगा ऑक्शन के जरिए किसी दूसरी खिलाड़ी को टीम को कमान संभालेगा.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




