
EXCLUSIVE: 'किसी ने हमारी बेटी को मारने के लिए आरोपी को भेजा था', कोलकाता कांड की पीड़िता की मां बोलीं
AajTak
कोलकाता रेप-मर्डर केस के पीड़ित परिवार ने कहा कि उनकी बेटी की हत्या इसलिए की गई क्योंकि उसे 'कुछ काले रहस्यों' के बारे में पता चल गया था. फैमिली ने दावा किया कि आरोपी को किसी ने उसकी हत्या के लिए भेजा था.
कोलकाता रेप-मर्डर मामले का शिकार हुई ट्रेनी डॉक्टर के माता-पिता ने चौंकाने वाले दावे किए हैं. फैमिली ने कहा कि आरोपी संजय रॉय को किसी ने उनकी बेटी की हत्या के लिए भेजा था. कोलकाता पुलिस के संजय रॉय को 10 अगस्त को गिरफ्तार किया था. इससे एक दिन पहले आरजी कर हॉस्पिटल के सेमिनार हॉल में ट्रेनी डॉक्टर का अर्धनग्न शव मिला था. बाद में पोस्टमार्टम से पता चला कि रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी.
"फर्जी खबरें बर्दाश्त नहीं..."
आजतक बांग्ला के साथ एक स्पेशल इंटरव्यू में मृतका की मां ने कहा, "हमारी बेटी की हत्या इसलिए की गई क्योंकि वह 'कुछ काले रहस्यों' के बारे में जान गई थी."
वे आगे कहती हैं कि संजय को किसी ने हमारी बेटी को मारने के लिए भेजा था. हम सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के बारे में फर्जी खबरें बर्दाश्त नहीं कर सकते. जब मेरी बेटी के साथ ऐसी घटना हो रही थीं, तो वह मेरे (मां) लिए रोई होगी.
मृतका की मां ने दावा किया कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष ने घटना के बाद उनसे फोन करके माफी तक नहीं मांगी. मेरी बेटी को डर था कि डॉ. संदीप घोष उसको एमडी के एग्जाम में फेल कर देंगे. मेरी बेटी के आखिरी शब्द थे, 'मेरा खाना आ गया है.'"
यह भी पढ़ें: फैक्ट चेक: कोलकाता रेप-मर्डर केस की पीड़िता के पिता का नहीं है ये वीडियो, लेकिन असल कहानी भी भावुक कर देने वाली है

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










