
Exclusive: एल्विश यादव के हाथ में सांप, सिंगर फाजिलपुरिया ने बताया चर्चित वीडियो का 'सच'
AajTak
नोएडा पुलिस संग हुए पूछताछ में एल्विश यादव ने वायरल हुए सांप वाले वीडियो का जिक्र करते हुए बताया है कि हरियाणवी सिंगर फाजिलपुरिया ने उस वक्त सेट पर सांप का अरेंजमेंट किया था. फाजिलपुरिया से हमने एल्विश के बयान पर बातचीत की है.
सोशल मीडिया सेंसेशन एल्विश यादव इन दिनों अपने गाने नहीं बल्कि कंट्रोवर्सी को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उनका नाम एक बड़े मामले में आया है. कुछ दिन पहले नोएडा के एक फार्म हाउस में चल रही रेव पार्टी से सांप बरामद किए गए थे. जानकारी के मुताबिक, यहां सांपों के जहर का गैर कानूनी रूप से इस्तेमाल किया जा रहा था. मामले में एल्विश का नाम आने के बाद नोएडा की पुलिस इस मामले में एल्विश से पूछताछ भी कर रही है.
इसी बीच एल्विश की एक वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो सांप लिए घूमते नजर आ रहे हैं. एल्विश से जब इस वायरल वीडियो पर पुलिस ने पूछताछ की, तो उन्होंने हरियाणवी सिंगर फाजिलपुरिया का नाम लेते हुए बताया कि उन्होंने ही सांप का अरेंजमेंट करवाया है. अब इस मामले में फाजिल का नाम भी आ चुका है. आजतक डॉट इन से जब फाजिलपुरिया से इस पर बातचीत की, तो उन्होंने अपना पक्ष रखा है.
फाजिल कहते हैं, 'मेरा जो नाम आया है, उसका कारण वो वायरल वीडियो है, जिसमें एल्विश ने गले में वो सांप डाल रखा है. शायद पुलिस ने उससे ये पूछा होगा, तो उसने यही बताया होगा कि ये फाजिल भाई की शूट का है. इसलिए मेरा नाम बीच में आया है.'
फाजिल आगे कहते हैं, 'दरअसल मैंने दो दिन पहले ही एक वीडियो जारी किया था, जिसमें मैंने ये बात कही है कि ये वीडियो मेरी एल्बम की शूट का है. इसका किसी भी रेव पार्टी से कोई लेना देना नहीं है. इस वीडियो में एल्विश के साथ ही और भी हरियाणा के कई सिंगर शामिल थे. इसकी शूटिंग गुड़गांव स्थित मेरे गांव फाजिलपुर में ही हुई थी. वहां एक बिल्डिंग थी, जिसमें पूरा सेट लगाया गया था. गाना छ महीने पहले रिलीज हो चुकी है, जिसका टाइटिल 32 बोरिंग है.'
फाजिल आगे कहते हैं, 'जब सुबह मैंने न्यूज सुनी जहां ये हेडिंग थी कि ये फाजिलपुरी सांपों का अरेंजमेंट करवाता था. तो लोगों के मुझे कॉल्स आने शुरू हो गए थे. मुझे यकीन है कि मीडिया में जिस तरह से ये न्यूज दिखाया जा रहा है, वो सही नहीं है. मुझे नहीं लगता कि बयान की असल कॉपी होगी. इसलिए जब मीडिया के कॉल्स आने शुरू हुए थे, तो मैंने अपनी बात रखी है.'
फाजिल कहते हैं, वीडियो में इस्तेमाल किए जाने वाले सांप एक्सॉटिक रेपटाइल्स हैं. इसे प्रोडक्शन वाले अपने पास रखते हैं. कई बार शूट के बीच इनकी जरूरत पड़ती है. मेरे गाने में हेलीकॉप्टर हैं, घोड़े भी हैं..काफी चीजों की जरूरत पड़ी थी, जिसमें सांप भी एक अहम हिस्सा था. ये मैंने खास प्रोडक्शन हाउस से आउटसोर्स करवाया था. हमने पहली बार इसका इस्तेमाल किया था.'

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.



