
Exclusive: आतिशी ने बताया दिल्ली की महिलाओं को कब से मिलेंगे 1000 रुपए, कहा- योजना के लिए पैसों की कमी नहीं
AajTak
आतिशी ने कहा कि भारत में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार एकमात्र ऐसी राज्य सरकार है, जो राजकोषीय घाटे में नहीं है. देश भर की अन्य सभी राज्य सरकारें राजकोषीय घाटे में हैं. दिल्ली में हमारे पास सरप्लस बजट है.
अरविंद केजरीवाल सरकार में वित्त मंत्री आतिशी ने आजतक से विशेष बातचीत में बताया कि दिल्ली में 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं को इस साल सितंबर या अक्टूबर तक मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा. उन्होंने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल सरकार की इस लोकप्रिय योजना के लिए धन की कोई कमी नहीं है. आतिशी ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने बीते 9 सालों में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में हमारी सरकार के अच्छे कामों का सबसे ज्यादा प्रभाव वहां पढ़ने जाने वाली लड़कियों पर पड़ा है.
आतिशी ने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक के लाभार्थियों में 80 प्रतिशत महिलाएं हैं. आतिशी ने कहा कि आप महिलाओं के लिए हमारी निःशुल्क बस यात्रा योजना को देख लें. यह पहली बार नहीं है कि दिल्ली में इस तरह की कोई योजना शुरू की गई है. बल्कि मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना उन कई कार्यों की परिणति के रूप में आया है, जो हम इन बीते सभी वर्षों में करते रहे हैं. आतिशी ने कहा कि भारत में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार एकमात्र ऐसी राज्य सरकार है, जो राजकोषीय घाटे में नहीं है. देश भर की अन्य सभी राज्य सरकारें राजकोषीय घाटे में हैं. दिल्ली में हमारे पास सरप्लस बजट है. पढ़ें आजतक के सवालों पर आतिशी के जवाब...
दिल्ली की महिलाओं को कबसे मिलेंगे 1000 रुपए?
आतिशी ने कहा कि किसी भी दिन आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है. इस योजना का नोटिफिकेशन लोकसभा चुनाव के बाद ही आने की संभावना है. सभी प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद, मुझे लगता है कि सितंबर या अक्टूबर के आसपास महिलाएं अपने बैंक खातों में 1000 रुपये पाने लगेंगी.
क्या यह योजना AAP सरकार का चुनावी हथकंडा है?
दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने कहा, 'जब बीजेपी अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधती है तो वे हमारी योजनाओं को रेवड़ी कल्चर कहते हैं. अगर उन्हें हमारी सरकार और हमारी योजनाओं से दिक्कत है, तो वे खुद हमसे कुछ बेहतर क्यों नहीं करते. गुजरात, मध्य प्रदेश, यूपी में उनकी सरकारें हैं, वे इन राज्यों में हमसे बेहतर योजनाएं लागू कर सकते हैं. वे केवल एक ही चीज़ जानते हैं कि चौबीसों घंटे अरविंद केजरीवाल को गाली देना है'.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










