
Elvish vs Maxtern: ‘तेरे मां-बाप को जिंदा जला दूंगा’, एल्विश बोले- ये सुनकर उसे पीटा, बाकी जो सीएम फैसला करें मंजूर
AajTak
एल्विश यादव ने कहा कि देशभर में उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. लोग उनके खिलाफ हो गए हैं. एक तरफ की बातें सुनकर उन्हें खरी-खरी सुनाई जा रही है. लेकिन अब उनकी बात भी सुनी जानी चाहिए. अपनी साइड का पूरा मामला वो बताएंगे.
एल्विश वर्सेस मैक्सटर्न: यूट्यूबर मैक्सटर्न उर्फ सागर ठाकुर के इल्जामों के बाद एल्विश यादव सामने आया गए हैं. शुक्रवार, 8 मार्च से एल्विश यादव को मैक्सटर्न के साथ मारपीट करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है. मैक्सटर्न ने भी उनके खिलाफ गुरुग्राम पुलिस थाने में FIR दर्ज करवा दी है. अब एल्विश यादव दुनिया के सामने अपना पक्ष रखने सामने आए हैं.
एल्विश यादव ने बताई अपनी साइड
एल्विश यादव ने कहा कि देशभर में उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. लोग उनके खिलाफ हो गए हैं. एक तरफ की बातें सुनकर उन्हें खरी-खरी सुनाई जा रही है. लेकिन अब उनकी बात भी सुनी जानी चाहिए. अपनी साइड का पूरा मामला वो बताएंगे. वीडियो की शुरुआत में एल्विश ने कहा, 'बहुत सारी वीडियो वायरल हो रही हैं मुझे लेकर. एक वीडियो आपने देखी होगी जिसमें मैं हाथ उठा रहा हूं मैक्सटर्न के ऊपर. एक वीडियो में मैक्सटर्न मुझे लेकर कह रहा है कि ये गुंडा है, मुझे मारने की कोशिश की. और उसी के बेसिस पर आपने मुझे मुजरिम करार कर दिया है कि एल्विश तो गुंडा है, बदमाश है. ये तो ऐसा है वैसा है. पॉलिटिकल इसको सपोर्ट है. सारी बातें मैं एक-एक करके क्लियर करूंगा.'
एल्विश यादव ने आगे कहा, 'मैं चाहता हूं कि एक साइड की स्टोरी आपने सुनी. दूसरी साइड की स्टोरी भी जानने का आपको हक है और मुझे सुनाने का हक है. जो लोग हरकतें करके विक्टिम कार्ड खेल रहे हैं. जो ये लोग मेरे खिलाफ इकट्ठे होकर आवाज उठा रहे हैं बहुत पुरानी आदत है मुझे 2020 से झेल रहा हूं मैं. जो ये लेफ्ट लॉबी इकट्ठी हो जाती है. चलो ठीक है. मेरे साइड की भी स्टोरी सुन हो भाई. आप उसका ट्विटर हैंडल खोलना, जब मैं बिग बॉस में गया था. 8 महीने हो गए हैं, 8 महीने से आप देखना कि मैं क्या कर रहा हूं मैक्सटर्न के साथ और मैक्सटर्न मेरे साथ क्या कर रहा है. उसका हर ट्वीट मेरे खिलाफ मिल जाएगा. मुझे पोक करते हुए मिल जाएगा. सारी चीज मिल जाएगी.आपको लग रहा है कि पूरी स्टोरी सुननी है, हम सुनाएंगे आपको पूरी स्टोरी.'
यूट्यूबर ने आगे बताया कि बीच-बीच में मैक्सटर्न से उनकी शूट के दौरान मुलाकात भी हुई है. तब उन्होंने सोचा कि ये मेरे फैंस को गंवार क्यों कहता है और मुझे खराब क्यों कहता है. एल्विश ने बताया कि वो मैक्सटर्न से कॉल पर बात करना चाहते थे, लेकिन मैक्सटर्न ने उन्हें गुरुग्राम में मिलने के लिए बुलाया. एल्विश ने बताया कि मिलने को लेकर बातचीत के दौरान मैक्सटर्न ने उनसे कहा, 'तुझे और तेरे परिवार को जिंदा जला दूंगा.' इसके बाद यूट्यूबर गुस्सा हुए और उन्होंने मैक्सटर्न से उनकी लोकेशन मांगी. जब वो मिलने के लिए स्टोर पहुंचे तो पूरा कैमरा सेटअप लगाया हुआ था और मैक्सटर्न ने माइक भी लगाई हुई थी. मैक्सटर्न अकेला नहीं था, वो चार लोग थे.
बिग बॉस के टाइम से पीछे पड़े हैं एल्विश

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



