
Elon Musk: भारत के सालाना बजट का 60% जितना पैसा ऐलन मस्क के पास! देखें कितने अमीर
AajTak
एलन मस्क की आज चर्चा की वजह सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्विटर है, जिसे एलन मस्क ने खरीद लिया है. दुनिया में ट्विटर के 22 करोड़ के करीब एक्टिव यूजर्स हैं. इस वजह से एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स होने के साथ-साथ सबसे प्रभावशाली इंसान भी हो गए हैं. एलन मस्क के पास इस वक्त 20.8 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है. भारत सरकार ने 2021-22 में करीब 35 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था. यानी 140 करोड़ की आबादी वाला हिंदुस्तान जिसे अगला सुपर पावर माना जा रहा है, उसके सालाना बजट के साठ फीसदी जितना पैसा एलन मस्क के पास है. अभी कुछ ही समय पहले एलन मस्क की संपत्ति 305 बिलियन डॉलर यानी 22 लाख 57 हजार करोड़ रुपये बताई गई थी.

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











