
Eid Wishes 2024: '...आपकी हर दुआ कबूल हो जाए', अपनों को इस खास अंदाज में कहें ईद मुबारक
AajTak
रमजान का महीना खत्म होने के बाद अपनों के साथ मिलकर ईद का त्योहार मनाया जाता है. एक दूसरे के साथ मिलकर खुशियां बांटी जाती हैं और गले लगाकर बधाई दी जाती है. ऐसे में कुछ संदेश भेजकर आप ईद की मुबाकर दे सकते हैं.
Eid Mubarak Wishes 2024: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमजान के पाक महीने के अंत पर ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमजान में सभी मुसलमान रोजे रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं और आखिरी दिन जब पूरा चांद दिखाई देता है तब चांद रात का सेलिब्रेशन किया जाता है. इसके अगले दिन सभी एक-दूसरे के साथ मुख्य त्योहार ईद मनाते हैं. इस दिन सभी आपस में गले मिलकर ईद की बधाई देते हैं और मुंह मीठा कराते हैं.मेहमानों के लिए तरह-तरह के पकवान भी तैयार किए जाते हैं. ऐसे में इस त्योहार पर अपनों को खास बधाई देना तो बनता है. नीचे दिए ईद के कुछ मैसेज आप अपनों को भेज सकते हैं.
>तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाए, आपका मुकद्दर इतना रोशन हो जाए, आमीन कहने से पहले ही, आपकी हर दुआ कबूल हो जाए. ईद 2024 की मुबारकबाद!
>चांद को चांदनी मुबारक हो, फ़लक को सितारे मुबारक हों, सितारों को बुलंदी मुबारक हो, आप सभी को हमारी तरफ से ईद 2024 मुबारक हो!
>आग़ाज़ ईद है अंजाम ईद है, सच्चाई पे चलो तो हर दिन ईद है, जिसने भी रखे रोज़े, उन सब के लिए अल्लाह की तरफ से इनाम ईद है.
>सदा हंसते रहो जैसे हंसते हैं फूल दुनिया के सारे गम तुम जाओ भूल चारों तरफ फ़ैलाओ खुशियों के गीत इसी उम्मीद के साथ तुम्हें मुबारक हो ईद ईद मुबारक.
>ईद मुबारक, Happy Eid 2023 मुबारक नाम है तेरा, मुबारक ईद हो तुझको, जिसे तू देखना चाहे, उसी का दीद हो तुझको सभी को ईद मुबारक

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










