
ECINet को और बेहतर बनाएगा चुनाव आयोग, 10 जनवरी तक नागरिकों से मांगे सुझाव
AajTak
डिजिटल चुनावी सेवाओं को ज्यादा सरल, तेज और पारदर्शी बनाने की दिशा में चुनाव आयोग ने एक और बड़ा कदम उठाया है. आयोग नागरिकों को सीधे सिस्टम सुधार में भागीदार बना रहा है. चुनाव आयोग ECINet को और स्मार्ट बनाएगा. 10 जनवरी तक लोगों से सुझाव मांगे हैं. यानी नागरिक भी सुधार प्रक्रिया में भागीदार होंगे.
चुनाव आयोग ने नए ECINet प्लेटफॉर्म को और ज्यादा प्रभावी और उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाने के लिए नागरिकों से सुझाव आमंत्रित किए हैं. आयोग ने कहा है कि लोग 10 जनवरी, 2026 तक अपने सुझाव दे सकते हैं. इसके लिए सभी नागरिकों से ECINet ऐप डाउनलोड करने और उसमें दिए गए ‘Submit Suggestions’ टैब के जरिए फीडबैक देने की अपील की गई है.
चुनाव आयोग के मुताबिक, नागरिक ECINet ऐप पर मौजूद ‘सुझाव सबमिट करें’ टैब का इस्तेमाल कर 10 जनवरी, 2026 तक अपने सुझाव भेज सकते हैं. इन सुझावों के जरिए ऐप और प्लेटफॉर्म को और ज्यादा बेहतर बनाया जाएगा.
बेहतर मतदाता सेवाओं का वादा
नए ECINet ऐप के परीक्षण संस्करण पहले ही बेहतर मतदाता सेवाओं को तेजी से सक्षम कर चुके हैं. अब मतदान प्रतिशत के रुझान और इंडेक्स कार्ड का प्रकाशन मतदान समाप्त होने के 72 घंटे के भीतर संभव हो गया है. पहले इसी प्रक्रिया में कई हफ्ते या यहां तक कि महीनों का समय लग जाता था.
बिहार चुनाव और उपचुनाव में हुआ सफल ट्रायल
ECINet ऐप को बिहार विधानसभा चुनाव और अन्य राज्यों में हुए 2025 के उपचुनावों के दौरान सफलतापूर्वक आजमाया गया था. इन चुनावों के दौरान मिले अनुभव और फीडबैक के आधार पर प्लेटफॉर्म में लगातार सुधार और परिष्कार किया जा रहा है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











