
Earthquake: लद्दाख से जापान तक हिल गई धरती, टोक्यो में 7.3 की तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी
AajTak
Earthquake hits Ladakh : लद्दाख में आज शाम लगभग 7:05 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. जिसकी तीव्रता 5.2 मापी गई.
लद्दाख में भूकंप (Earthquake in Ladakh) के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई है. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (National Center for Seismology) के मुताबिक भूकंप के झटके देर शाम लद्दाख में 7:05 बजकर महसूस किए गए है.
भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए. फिलहाल इन भूकंप के झटकों में किसी प्रकार के जान माल की हानि की जानकारी नहीं मिली है. हालांकि लोगों में दहशहत का माहौल है. स्थानीय मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि भूकंप की गहराई 110 किमी, देशांतर 75.18 पूर्व और अक्षांश 36.01 उत्तर था.
जापान में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके जापान में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर 7.3 तीव्रता मापी गई. भूकंप के झटकों के साथ ही जापान में सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है.
क्यों महसूस किए जाते हैं भूकंप के झटके बता दें पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं. जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है. बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं. जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं. नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








