
Dubai Expo में PM Modi का संबोधन- UAE से संबंधों पर कही ये बात
AajTak
दुबई में इंडीयन पवेलियन लॉन्च के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुबई एक्सपो में अपने संबोधन में कहा कि मैं एक्सपो 2020 दुबई में उन सभी से भारत की एक झलक पाने के लिए इंडिया पवेलियन आने और आर्थिक और सांस्कृतिक सहयोग के अनगिनत रास्ते तलाशने के लिए हमारे देश आने का आह्वान करता हूं. पीएम मोदी ने कहा कि ये एक ऐतिहासिक एक्सपो है. गौरतलब है कि इस बार दुबई एक्सपो में भारत का दम पूरी दुनिया देख रही है, क्योंकि भारत का पैवेलियन सबसे बड़ा है. दुबई एक्सपो की थीम है कनेक्टिंग माइंडस एंड क्रिएटिंग द फ्यूचर. देखें आगे क्या बोले पीएम मोदी.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












