
DU Admission 2022: CUET के बगैर एडमिशन को मान्यता नहीं देगा दिल्ली विश्वविद्यालय, निर्देश जारी
AajTak
DU CUET Admission 2022: कॉलेज ने एक प्रॉस्पेक्टस जारी कर घोषणा की थी कि वह ग्रेजुएट कोर्सेज़ के लिए छात्रों को 85:15 वेटेज के तहत एडमिशन देगा. इसमें 85 फीसदी सीटें CUET स्कोर से भरी जाएंगी जबकि 15 फीसदी सीटें कॉलेज के इंटरव्यू के माध्यम से. यूनिवर्सिटी ने कॉलेज से इस प्रॉस्पेक्टस को तुरंत वापस लेने के लिए कहा है.
DU CUET Admission 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने मंगलवार को प्रतिष्ठित सेंट स्टीफंस कॉलेज को चेतावनी दी कि वह CUET दिशानिर्देशों का उल्लंघन कर किए गए सभी एडमिशन को 'नल एंड वॉयड' यानी अमान्य घोषित कर देगा. कॉलेज ने एक प्रॉस्पेक्टस जारी कर घोषणा की थी कि वह ग्रेजुएट कोर्सेज़ के लिए छात्रों को 85:15 वेटेज के तहत एडमिशन देगा. इसमें 85 फीसदी सीटें CUET स्कोर से भरी जाएंगी जबकि 15 फीसदी सीटें कॉलेज के इंटरव्यू के माध्यम से. यूनिवर्सिटी ने कॉलेज से इस प्रॉस्पेक्टस को तुरंत वापस लेने के लिए कहा है.
सेंट स्टीफंस के प्रिंसिपल जॉन वर्गीज को लिखे एक पत्र में, यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार विकास गुप्ता ने कहा कि एडमिशन मानदंडों के उल्लंघन में किए गए किसी भी एडमिशन को मान्यता नहीं दी जाएगी और ऐसे स्टूडेंट्स का एडमिशन भी रद्द कर दिया जाएगा. सेशन 2022-23 के ग्रेजुएट एडमिशन प्रॉस्पेक्टस कॉलेज ने 85:15 के वेटेज के तहत एडमिशन देने की बात कही थी. यूनिवर्सिटी ने इस पर कहा, "यह दिल्ली विश्वविद्यालय के वैधानिक निकायों द्वारा अनुमोदित प्रवेश नीतियों का स्पष्ट उल्लंघन है. आपको अपने कॉलेज की वेबसाइट से इस तरह की असंगत नीति वाले एडमिशन प्रॉस्पेक्टस को तुरंत वापस लेना होगा."
यूनिवर्सिटी ने कॉलेज को एक सार्वजनिक नोटिस जारी करने के लिए भी कहा है जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया हो कि विश्वविद्यालय की स्वीकृत एडमिशन नीति सेशन 2022-2023 के लिए UG कोर्सेज़ के लिए सेंट स्टीफंस कॉलेज द्वारा पेश किए जाने वाले विभिन्न कोर्सेज़ में एडमिशन के लिए लागू होंगी. यूनिवर्सिटी ने कॉलेज से यह भी कहा है कि एडमिशन नियमों के उल्लंघन के चलते आपके कॉलेज में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के जीवन और करियर पर किसी भी परिणामी प्रभाव के लिए यूनिवर्सिटी जिम्मेदार नहीं होगी.
बता दें कि इस वर्ष से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने सभी यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए एक कॉमन प्रवेश परीक्षा (CUET) आयोजित करने का निर्णय लिया है. परीक्षा का उद्देश्य देश भर के उम्मीदवारों को केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन के लिए समान अवसर प्रदान करना है. CUET UG 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब परीक्षा में प्राप्त नंबरों के आधार पर छात्रों को कॉलेजों में एडमिशन दिया जाएगा.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










