
DU के प्रोफेसर हनी बाबू की जमानत का NIA ने किया विरोध, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
AajTak
हनी बाबू को एनआईए ने 28 जुलाई 2020 को गिरफ्तार किया था. उन पर आरोप है कि उनके संबंध प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) और रिवोल्यूशनरी डेमोक्रेटिक फ्रंट (RDF) से हैं. एनआईए की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह ने जमानत का विरोध किया.
बॉम्बे हाईकोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के अंग्रेजी प्रोफेसर हनी बाबू की जमानत याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया. बाबू पिछले पांच साल दो महीने से पुणे की जेल में बंद हैं. उन्हें 2018 के भीमा कोरेगांव-एल्गार परिषद मामले में गिरफ्तार किया गया था.
हनी बाबू की ओर से वकील युग मोहित चौधरी ने दलील दी कि उनके मुवक्किल को बिना ट्रायल के अत्यधिक समय तक जेल में रखा गया है. चौधरी ने इस मामले के अन्य आरोपियों जैसे वर्नन गोंजाल्विस का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने इसी आधार पर जमानत दी थी.
चौधरी ने कहा, “चार्जशीट अब तक तय नहीं हुई है और दो साल पहले दाखिल की गई डिस्चार्ज अर्जी पर भी अभियोजन पक्ष ने कोई जवाब नहीं दिया है. अदालत ने पहले 9 महीने के भीतर ट्रायल पूरा करने के निर्देश दिए थे, लेकिन यह अवधि 8 अक्टूबर को पूरी हो रही है और अगली सुनवाई 9 अक्टूबर को रखी गई है. क्या यह दिखाता है कि अभियोजन पक्ष ट्रायल शुरू करने का इरादा भी रखता है? यह अनुच्छेद 21 का उल्लंघन नहीं है?”
NIA ने किया विरोध
एनआईए की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह ने जमानत का विरोध किया. उन्होंने कहा कि वर्नन गोंजाल्विस को केवल लंबी कैद के आधार पर जमानत नहीं मिली थी, बल्कि इसलिए भी मिली क्योंकि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं था. हनी बाबू आतंकी गतिविधियों में शामिल हैं.
उन्होंने यह भी दलील दी कि बाबू ने अभी तक उतना समय जेल में नहीं बिताया है जितना कुछ अन्य आरोपियों ने. साथ ही, एनआईए ने ट्रायल कोर्ट में बाबू को केस से बरी करने की मांग पर जवाब दाखिल कर दिया है और किसी भी समय बहस के लिए तैयार है. लेकिन ट्रायल कोर्ट ने सभी डिस्चार्ज अर्जियों को एक साथ सुनने का निर्णय लिया है, जिससे देरी हो रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.










